बेटी के पिता बने विराट-अनुष्का, तो अमिताभ बच्चन ने 13 खिलाड़ियों की बेटी के साथ बनाई भावी क्रिकेट टीम

बेटी के पिता बने विराट-अनुष्का, तो अमिताभ बच्चन ने 13 खिलाड़ियों की बेटी के साथ बनाई भावी क्रिकेट टीम

Amitabh Bachchan Tweet on Virat Kohli and Anushka Sharma Daughter: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी और अनुष्का शर्मा हाल ही में माता-पिता बने हैं। विराट-अनुष्का की एक बेटी हुई है। क्रिकेट जगत से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक सबने विराट और अनुष्का को शुभकामनाएं दी हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने भी क्रिकेटर्स के बच्चों को लेकर एक मजेदार ट्वीट किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन ने विराट-अनुष्का सहित 13 क्रिकेट खिलाड़ियों की बेटी को लेकर भावी महिला क्रिकेट टीम की संभावना जताई है।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan ने Cricketers की Daughters की फ्यूचर Team बनाई, देखें List । वनइंडिया हिंदी
    Amitabh Bachchan

    अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी से लेकर हरभजन सिंह तक का नाम है। अमितभा बच्चन द्वारा जो तस्वीर शेयर की गई है, उसमें 13 ऐसे क्रिकेटर्स के नाम लिखे हैं जो बेटी के पिता हैं। अमितभा ने लिखा है, 'भविष्य की महिला क्रिकेट टीम बन रही है, महेंद्र सिंह धोनी की भी बेटी है। क्या वह कप्तान बनेंगी?'

    धोनी और विराट कोहली के अलावा अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की गई लिस्ट में इन 11 खिलाड़ियों के नाम हैं, जो बेटी के पिता हैं, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा, हरभजन सिंह, टी नटराजन, उमेश यादव। तस्वीर के अंत में लिखा है, भविष्य की महिला क्रिकेट टीम बन रही है। इसके साथ अमिताभ बच्चन ने फनी इमोजी भी शेयर किया है।

    विराट और अनुष्का शर्मा 12 जनवरी को माता-पिता बने हैं। विराट कोहली ने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टी की थी। हालांकि विराट और अनुष्का ने फिलहाल अपनी बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखयाा है। उन्होंने मीडिया से ये भी कहा है कि उनकी बेटी की तस्वीरें ना खींचे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+