अपनी आवाज से उरी के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमिताभ बच्चन
नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले से पूरा देश आहत है, इस हमले में शहीद हुए जवानों के घरवालों का दुख तो कोई कम नहीं कर सकता है लेकिन हम उनकी शहादत को तो दिल से सलाम कर सकते हैं इसलिए भारत मां की आन के लिए शहीद हुए 19 जवानों के लिए एक श्रद्धांजलि गीत लिखा जा रहा है, जिसे कि आवाज देंगें हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन।
सिने अभिनेता से आज बीजेपी नेता तरूण विजय ने इस सिलसिले में मुलाकात भी की है और खबर है कि अमिताभ ने इस बात के लिए ओके भी कर दिया है।
आपको बता दें कि 18 सितंबर को कश्मीर के उरी सैन्य कैंप पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें देश के 19 जवानों ने अपनी जान न्यौछावर कर दी। इस हमले में चार हमलावर भी मारे गए थे, जिनके पास से पाकिस्तान का सामान मिला था, इससे शक है कि ये सभी हमलावर सीमापार करके आए थे।
उरी आतंकी हमले के बाद अमिताभ ने घटना पर दुख जताते हुए शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी और सरकार से अपील की थी वो इस मामले में कोई ठोस कदम उठाए।













Click it and Unblock the Notifications