रिलायंस जियो के फैन हुए महानायक अमिताभ बच्चन, ट्विटर पर कहा- शुक्रिया
मुंबई। रिलायंस जियो पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। फ्री कॉलिंग और जबरदस्त इंटरनेट स्पीड की वजह से जियो को खूब वाहवाही मिल रही है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी जियो की तारीफ की है।

दरअसल, अमिताभ बच्चन मंगलवार को देश के करीब 100 स्कूलों के साथ एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाइव थे। अपने ऑफिस में बैठकर सीनियर बच्चन करीब साढ़े तीन लाख छात्रों से मुखातिब हुए. उन्होंने ट्विटर पर खुद इसकी जानकारी भी दी है।
फिल्म प्रमोशन में व्यस्त हैं बच्चन
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, 'फिल्म प्रमोशन के लिए कलाकारों के एक शहर से दूसरे शहर ट्रैवेल करने को लेकर ट्रेड एनालिस्ट काफी नापसंद करते हैं। हमने अपने ऑफिस में बैठकर यह सफर तय किया। रिलायंस जियो का शुक्रिया।' बच्चन आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'पिंक' के प्रमोशन में जुटे हैं।
उन्होंने आगे लिखा, 'अपने ऑफिस में बैठकर एक दिन में देश के करीब 100 स्कूलों के छात्रों से जुड़ने का खास मौका रहा। थैक यू रिलायंस जियो।'












Click it and Unblock the Notifications