अमिताभ बच्चन ने चुकाया UP के 1398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपए का कर्ज, 70 किसानों को बुलाया मुंबई
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने कद के मुताबिक एक बड़ा काम किया है, उन्होंने महाराष्ट्र के 350 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाने के बाद उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाया है। अंग्रेजी वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश में कुल 1398 किसानों का चयन उनका कर्ज चुकाने के लिए किया , इन सभी पर कुल मिलाकर 4.05 करोड़ रुपए का कर्ज है। उत्तर प्रदेश के 70 किसानों से निजी तौर पर मुलाकात करने के लिए अमिताभ बच्चन ने उन्हें मुंबई भी बुलाया है।

अमिताभ बच्चन ने चुकाया UP के किसानों का इतने करोड़ का कर्ज
वो 26 नवंबर को एक इवेंट में इन किसानों को लेटर सौंपेंगे , यही नहीं खबर ये भी है कि अमिताभ बच्चन ने किसानों के आने के लिए लिए ट्रेन का पूरा कम्पार्टमेंट बुक कर लिया, ताकि वो सभी किसान आराम से मुंबई तक यात्रा कर सकें। ये सभी 70 किसान रेल से मुंबई जाएंगे और वापस आएंगे, किसानों को अमिताभ बच्चन के कार्यालय में बैंक पत्र सौंपे जाएंगे।

70 किसानों के लिए बुक किया रेलवे टिकट
आपको बता दें कि इन दिनों सोनी के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन की शो के दौरान महाराष्ट्र के हिंगोली से आए किसान अनंत कुमार से मुलाकात हुई थी। जिन्होंने किसानों की बदतर स्थिति के बारे में अमिताभ और पूरी दुनिया को बताया था।

किसानों की मदद करने की अपील
उनकी दर्दभरी दास्तां को सुनकर अमिताभ बच्चन ने दोनों हाथ जोड़कर पूरे देश से किसानों की मदद करने की अपील की थी और आज उन्होंने खुद इस काम में पहल करके समाज के सामने उत्कृष्ठ उदाहऱण पेश किया है।

अमिताभ बने मिसाल
मालूम हो कि इस साल की शुरुआत में, जब बिग बी सयाजी रत्न अवार्ड लेने के लिए बड़ोदा में थे, तो उन्होंने 350 से अधिक किसानों का बैंक कर्ज चुकाकर उनकी मदद की थी और महाराष्ट्र के 44 शहीदों के परिवारों की भी मदद की थी।












Click it and Unblock the Notifications