Amitabh Bachchan: ऋषि सुनक के यूके का प्रधानमंत्री बनने पर बिग बी ने यूं किया खुशी का इजहार, कही ये बात
Amitabh Bachchan: ऋषि सुनक (Rishi Sunak) युनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। ऋषि सुनक भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं जो यूके के प्रधानमंत्री बने हैं। सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें दुनियाभर से लोग बधाई दे रहे हैं। भारत के लोग भी ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी ऋषि सुनक को यूके का प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा, भारत माता की जय। अब यूके को आखिरकार नई जीत मिली है, यूके का नया प्रधानमंत्री मातृभूमि से है। सुनक के यूके का प्रधानमंत्री बनने पर अमिताभ बच्चन काफी खुश नजर आ रहे हैं।

ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने पर इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। नारायण मूर्ति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वह युनाइटेड किंगडम के लोगों के लिए बेहतर करेंगे। गौर करने वाली बात है कि ऋषि सुनक नारायण मूर्ति के दामाद हैं। सुनक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र रह चुके हैं। ऋषि सुनक ने नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ती से शादी की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऋषि सुनक को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं उनके साथ मिलकर वैश्विक दिक्कतों पर साथ काम करने को देख रहा हूं। ऋषि सुनक को बधाई, युनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनने पर, मैं आपके साथ मिलकर वैश्विक दिक्कतों पर साथ मिलकर काम करने को देख रहा हूंम। हम साथ मिलकर 2030 के रोडमैप को लागू करने को देख रहे हैं। दिवाली की विशेष शुभकामनाएं। गौर करने वाली बात है कि ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक भारतीय मूल के पहले नेता हैं जो यूके के प्रधानमंत्री बने हैं। दिलचस्प बात है कि दो महीने पहले ही लिज ट्रस यूके की प्रधानमंत्री बनी थीं, लेकिन उनके इस्तीफा देने के बाद ऋषि सुनक देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं।

महज 45 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहने के बाद लिज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह ब्रिटेन की सबसे कम अवधि के लिए देश की प्रधानमंत्री रही हैं। प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस बात को स्वीकार करती हूं कि मैं लोगों से किए वादों को पूरा नहीं कर सकती हूं। बता दें कि सुनक का जन्म साउथपैम्पटन में हुआ था, जबकि उनके माता-पिता भारत से धे लेकिन ईस्ट अफ्रीका से ब्रिटेन में आकर बस गए थे। ऋषि सुनक ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।












Click it and Unblock the Notifications