'कौन बनेगा करोड़पति' में होगी किसी खास की एंट्री, कहीं अमिताभ बच्चन की जगह तो नहीं लेगा ये?

टीवी के सबसे लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सातवां सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। शो का ये आखिरी हफ्ता चल रहा है और इसके बाद टीवी पर आपको आपका पसंदीदा शो नहीं दिखाई देगा। लेकिन मेकर्स ने विदाई लेने से पहले शो को खास बनाने की तैयारी कर ली है।

मुंबई। टीवी के सबसे लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सातवां सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। शो का ये आखिरी हफ्ता चल रहा है और इसके बाद टीवी पर आपको आपका पसंदीदा शो नहीं दिखाई देगा। लेकिन मेकर्स ने विदाई लेने से पहले शो को खास बनाने की तैयारी कर ली है। अब शो में अमिताभ बच्चन के अलावा भी कोई खास नजर आएगा। ये अमिताभ बच्चन की जगह लेने नहीं जा रहा है, बल्कि ये तो शो में प्रतिभागियों की मदद के लिए लाया जाएगा।

KBC

केबीसी के सातवें सीजन के आखिरी हफ्ते में अमिताभ बच्चन के साथ दिखने वाला कोई खास और कोई नहीं, बल्कि एक रोबोट है। इस रोबोट का नाम बीमी है और ये एक टेलीप्रेजेंस रोबोट है। इस रोबोट को खास वीडियो-अ-फ्रेंड लाइफलाइन के लिए लाया गया है। कहा जा रहा है कि इसके जरिये कंटेस्टेंट को सवाल का जवाब मिलेगा।

KBC

केबीसी के आखिरी हफ्ते का समय भी बदल दिया गया है। ये आखिरी हफ्ता रात 9 बजे की बजाय 8:30 बजे आएगा। केबीसी का सातवां सीजन जब से शुरू हुआ है तभी से टीआरपी की रेटिंग में टॉप पर बना हुआ है। दर्शकों को हर साल इस शो का खास इंतजार रहता है। हमेशा की तरह इस बार भी शो पर एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट आए लेकिन 1 करोड़ का ईनाम केवल एक ही अपने नाम कर पाया। जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजूमदार ने ये धनराशि अपने नाम की थी।

ये भी पढ़ें: ब्लॉग: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 'तुम अच्छे एक्टर हो, पर गिरे हुए इंसान, तुम पर मुझे घिन आती है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+