अमिताभ की नातिन नव्या बॉलीवुड में नहीं करेंगी एंट्री, बिग बी ने Tweet कर कही ये बात

Navya Nanda Join Family Business : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। कई लोग उनके बड़े बॉलीवुड डेब्यू के बारे में भी सोचते हैं, लेकिन अब लगता है कि उनका बॉलीवुड में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। क्योंकि नव्या ने हाल ही में 'प्रोजेक्ट नेवेली' लॉन्च किया, जो देश में लैंगिक असमानता के मुद्दों को उठाता है। वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि वो अपने पिता निखिल नंदा से जुड़ने के लिए तैयार है और फैमिली बिजनेस में शामिल होगी।

नाना अमिताभ बच्चन खुश

नाना अमिताभ बच्चन खुश

अपनी नातिन नव्या नंदा के इस कदम से उनके नाना अमिताभ बच्चन भी काफी खुश नजर आए है। उन्होंने नव्या नंदा को लेकर ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने बधाई दी। बिग बी ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि नव्या, आप पर मुझे बहुत ही गर्व है. आप ने हम सभी को गौरवान्वित महसूस कराया है. आपको मेरा ढेर सारा प्यार!

परिवार की चौथी पीढ़ी की पहली महिला

परिवार की चौथी पीढ़ी की पहली महिला

फैमिली बिजनेस में शामिल होने के बारे में बात करते हुए नव्या ने कहा कि वो परिवार की चौथी पीढ़ी की पहली महिला होंगी। अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए नव्या ने कहा कि मैं उन संसाधनों, लोगों, विशेषाधिकार और प्लेटफार्मों का यूज करना चाहती हूं, जहां मुझे जागरूकता फैलानी है और बदलाव लाना है। उन्होंने बताया कि विदेश में पढ़ाई के दौरान देखा वहां की महिलाएं कहीं अधिक फ्री हैं। भारत की महिलाओं को इसी तरह के मौके दिए जाने के चाहिए।

मिजान जाफरी के साथ जुड़ा था नाम

मिजान जाफरी के साथ जुड़ा था नाम

वहीं अगर उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऐसी अफवाहें थीं कि वह जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी के साथ रिलेशन में है। हालांकि, मिजान ने कहा कि वे दोनों सिर्फ दोस्त हैं। बता दें कि नव्या ने साल 2020 में फोरदम यूनिवर्सिटी से डिजिटल टेक्नोलॉजी और यूएक्स डिजाइन में ग्रेजुएशन किया है। वो एक हेल्थकेयर कंपनी की को-फाउंडर भी है, जो महिलाओं के लिए काम करती है। यहीं वो संस्था है जो देश में लैंगिक समानता को लेकर भी काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+