KBC के सेट पर भव्य तरीके से मना अमिताभ का 77वां जन्मदिन, तस्वीरें Viral

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 77 बरस के हो जाएंगे, फिल्मी दुनिया का ये नायाब सितारा इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' की मेजबानी कर रहा है, इसलिए अमिताभ के जन्मदिन का जश्न केबीसी के सेट पर मनाया गया, इस शो के सेट पर बिग बी का बर्थडे शान से मनाया गया, शो की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

उस्ताद अमजद अली खान ने अमिताभ को दिया सरप्राइज

उस्ताद अमजद अली खान ने अमिताभ को दिया सरप्राइज

अमिताभ को इस जश्न में एक बड़ा सरप्राइज मिला और उस सरप्राइज का नाम था, उस्ताद अमजद अली खान, जो कि शो में अपने बेटों और सरोद प्लेयर्स अमान अली खान बंगश और अयान अली खान बंगश के साथ पहुंचे थे, जिन्होंने बर्थ डे सेलिब्रेशन को स्पेशल बनाते हुए अमिताभ के लिए सरोद की एक नई राग 'हरिवंश कल्याण' पेश की, जिसे सुनकर अमिताभ भाव-विभोर हो गए।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार

दादा साहब फाल्के पुरस्कार

हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का ऐलान हुआ है, दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। जिसे सिनेमा के क्षेत्र में शानदार योगदान के लिए दिया जाता है। इस बार पुरस्कार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दिया जा रहा है।

'ब्रह्मास्त्र' के साथ तैयार अमिताभ बच्चन

'ब्रह्मास्त्र' के साथ तैयार अमिताभ बच्चन

वर्क फ्रंट की बात करें को अमिताभ इन दिनों अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैं, फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो गई है, इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अक्कीनेनी नागार्जुन और डिम्पल कपाड़िया हैं।

'गुलाबो सिताबो'

वह आयुष्मान खुराना के साथ 'गुलाबो सिताबो' में भी काम कर रहे हैं। वे रूमी जाफरी की आगामी फिल्म 'चेहरे' में भी दिखेंगे। 2020 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी लीड रोल में है। फिल्म में वे वकील की भूमिका निभाएंगे और इमरान एक बिजनेस टायकून की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+