नोटबंदी पर समर्थन के लिए अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार का किया वेलकम
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने डिमोनेटाइजेशन पर सपोर्ट के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सराहना की है।
बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने डिमोनेटाइजेशन पर समर्थन देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया है।
जेडीयू ने 28 नवंबर को होने वाले विरोधी दलों के भारत बंद को समर्थन देने से इनकार किया है, जिसके बाद अमित शाह का बयान आया है।

कर्नाटक रैली में अमित शाह ने दिया बयान
कर्नाटक में ओबीसी मोर्चा रैली में भाजपा अध्यक्ष ने नीतीश कुमार के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा, 'काले धन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लड़ाई को समर्थन देने के लिए मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत करता हूं।'
शाह ने रैली में विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा, 'सारा विपक्ष कांग्रेस, बीएसपी, एसपी, ममता, केजरीवाल, मोदी जी से पूछते थे कि काले धन पे आपने क्या किया? अब पूछ रहे हैं कि ये क्यूं किया?'
सिद्धांतों के आधार पर दे रहा हूं समर्थन: नीतीश
अमित शाह के भाषण से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने यह कहा कि वह सिद्धातों के आधार पर डिमोनेटाइजेशन का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि काले धन से लड़ने में यह कदम मददगार साबित होगा।
शाह-नीतीश की मुलाकात की चर्चा
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ऐसे समय पर नीतीश कुमार की सराहना करते हुए बयान दिया है जब उनकी, नीतीश कुमार से निजी मुलाकात की खबरें आई हैं। हालांकि, नीतीश कुमार ने इस मुलाकात पर आई रिपोर्टों का खंडन करते हुए आधारहीन बताया।
28 नवंबर के भारत बंद से जेडीयू ने हाथ खींचा
विरोधी पार्टियों ने 28 नवंबर को भारत बंद का आह्वान किया है लेकिन जेडीयू ने इसको समर्थन देने से इनकार कर दिया है।
जेडीयू के इस फैसले के बारे में और बताते हुए पार्टी जेनरल सेक्रेटरी पवन वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया है कि विपक्षी दलों का अपने-अपने राजनीतिक एजेंडे पर चलने का हक है।
पवन वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार ने इस बारे में आरजेडी और कांग्रेस को बता दिया है इसलिए बिहार में तीनों पार्टी के महागठबंधन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications