गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे अमित शाह, कई योजनाओं का किया शुभारंभ
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे। गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह का यह पहला गुजरात दौरा है। गुजरात पहुंचे अमित शाह बुधवार ने अहमदाबाद स्थित इनकम टैक्स फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। शाह अहमदाबाद में डीके पटेल हॉल का उद्घाटन भी करेंगे और कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद गुरुवार सुबह 4 बजे अमित शाह जगन्नाथ मंदिर के काकड़ आरती में शामिल होंगे जहां से रथ यात्रा निकलेगी।

अगले दिन 4 जुलाई को शाह दोपहर बाद साढ़े तीन बजे अहमदाबाद स्थित जगन्नाथजी मंदिर में मंगला आरती में भाग लेंगे। वह गुरुवार को दिल्ली लौट आएंगे। अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। अमित शाह का दौरा इस लिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि, राज्य में 5 जुलाई को दो राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित शाह इस उपचुनाव की तैयारियों का भी जायजा लेंगे।
बीजेपी ने इन सीटों के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रेसिडेंट जुगलजी ठाकोर को उम्मीदवार बनाया है। उधर कांग्रेस को इस चुनाव को दौरान क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। जिसके चलते उसने अपने सभी विधायको को राजस्थान के माउंट आबू भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications