'सत्ता के लालच में आपने.....' अमित शाह ने बाल ठाकरे का नाम लेकर उद्धव को खूब सुनाया

नई दिल्ली: भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सीधा निशाना साधकर वहां की राजनीति गर्मा दी है। अमित शाह ने साफ कहा है कि 2919 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐसा कोई वादा नहीं किया था कि मुख्यमंत्री की कुर्सी सहयोगी शिवसेना को दी जाएगी। उन्होंने बिहार का हवाला देकर कहा कि बीजेपी ने वोटरों से वादा किया था कि बीजेपी को ज्यादा सीटें भी मिलेंगी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे और वह वादा पार्टी ने निभाकर दिखाया है। लेकिन, उन्होंने उद्धव ठाकरे पर सत्ता के लालच में मोदी के नाम पर वोट देकर बीजेपी को धोखा देने का आरोप लगाया है।

Amit Shah has said that Uddhav Thackeray, in the greed of power, dumped the principles of Balasaheb Thackeray in the Tapi river, he took a vote in the name of Modi and betrayed the BJP for the chair

अमित शाह ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद की घटनाओं को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि, 'आपने मेरे साथ और मोदी जी के साथ रैली की। हमने कहा कि देवेंद्र फडणवीस हमारे नेता और मुख्यमंत्री का चेहरा हैं.....तब आपने कुछ क्यों नहीं कहा ? ऐसा कोई वादा या बात नहीं हुई थी। ' महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में उन्होंने कहा कि, 'यहां कुछ लोग कहते हैं कि बंद कमरे में वादा किया गया था, यह सच नहीं है। मान लेते हैं कि वादा किया गया था। उद्धव जी आपके सभी उम्मीदवारों ने बैनर पर ढाई गुना बड़ी मोदी जी के तस्वीर के साथ प्रचार किया और आपने उनके नाम पर वोट मांगे। '

गृहमंत्री ने उद्धव ठाकरे पर मुख्यमंत्री बनने के लिए अपने पिता बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों को कबाड़ में डालने का आरोप भी लगाया। वे बोले- 'सत्ता के लालच में आपने बालासाहेब ठाकरे के सभी सिद्धांतों को तापी नदी में फेंक दिया और सत्ता पर काबिज हो गए।' वे बोले कि 'उन्होंने जनता के पवित्र जनादेश का उल्लंघन किया, जो कि बीजेपी-शिवसेना के पक्ष में था और तीन पार्टियों वाले ऑटोरिक्शा सरकार में शामिल हो गए, जो हर कदम पर लड़खड़ा रही है।' अमित शाह महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में कंकावली के एक निजी मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।

अमित शाह के मुताबिक, 'मैं बंद कमरे में वादे नहीं करता। मैं जो भी करता हूं, वह खुलकर करता हूं......मैं बंद कमरे की राजनीति नहीं करता।' उन्होंने हाल में हुए बिहार विधानसभा चुनावों का हवाला देकर कहा कि 'हम सफेद झूठ नहीं बोलते। हम वो हैं जो वचन का सम्मान करते हैं। बिहार में हमने कहा था कि अगर एनडीए को ज्यादा सीटें मिलती हैं तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे।' उन्होंने बताया कि जब भाजपा को ज्यादा सीटें मिल गईं तो नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी को अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहिए.....'लेकिन, हम पहले ही अपनी जुबान दे चुके थे कि वही (नीतीश कुमार)मुख्यमंत्री बने रहेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+