दिल्ली में 10 हजार बेड के कोविड सेंटर को लेकर केजरीवाल की चिट्ठी पर शाह का पलटवार
दिल्ली में 10 हजार बेड के कोविड सेंटर को लेकर केजरीवाल की चिट्ठी पर शाह का पलटवार, वहां काम तो गृह मंत्रालय ITBP को दे चुका
नई दिल्ली। दिल्ली के राधा स्वामी ब्यास में बन रहे 10,000 बेड की क्षमता वाले कोविड केयर सेंटर पर सीएम अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी के बाद अमित शाह ने जवाब दिया है। केजरीवाल ने मंगलवार दोपहर को चिट्ठी लिखकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को 10 हजार बेड के कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण के लिए किया आमंत्रित किया था। इस पर जवाब देते हुए अमि शाह ने कहा है कि ये सेंटर तो आईटीबीपी तैयार कर रही है और इसका जिम्मा उनको गृह मंत्रालय ने दिया है।

अमित शाह ने क्या कहा
अमित शाह ने कहा, 3 दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक में दिल्ली के राधा स्वामी ब्यास में 10,000 बिस्तर COVID केयर सेंटर के संचालन का काम ITBP को सौंपने का निर्णय लिया गया था। गृह मंत्रालय ने उनको काम सौंप दिया है और काम पूरे जोरों पर है। इस सेंटर का बड़ा हिस्सा 26जून तक चालू हो जाएगा।
शाह ने कहा, मैं दिल्ली के लोगों को यह भी बताना चाहूंगा कि कोविड रोगियों के लिए 250 ICU बेड के साथ 1000 बिस्तर का पूरी तरह से सुविधाओं से संपन्न अस्पताल तैयार किया जा रहा है। डीआरडीओ और टाटा ट्रस्ट इसका निर्माण कर रहे हैं। सशस्त्र बल के जवान इसे तैयार करने में लगेंगे। यह अगले 10 दिनों में पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। शाह ने ये भी कहा कि सशस्त्र बल के जवान दिल्ली में रेलवे कोचों में कोविड रोगियों की चिकित्सीय देखभाल करेंगे।
Recommended Video

केजरीवाल ने चिट्ठी में क्या लिखा है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख कर दक्षिण दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग परिसर में स्थापित 10 हजार बेड वाले 'कोविड केयर' केंद्र का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही 10 हजार बेड की क्षमता वाले कोविड केंद्र के संचालन के लिए आईटीबीपी (अर्द्ध सैनिक बल) से डॉक्टर और नर्स उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर अब शाह ने जवाब देते हुए एक तरह से कहा है कि इस सेंटर को गृह मंत्रालय ही तैयार कर रहा है।

दुनिया का सबसे बड़ा है यह कोविड केयर सेंटर
दिल्ली के छतरपुर में स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास के सत्संग सेंटर में कोविड-19 मरीजों को रखने के लिए ये कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। इसमें करीब 10 हजार मरीजों के लिए व्यवस्था की गई है। हाल के दिनों में इस कोविड केयर सेंटर का सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दौरा कर यहां चल रही तैयारी का जायजा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications