Telangana: 'KCR की गाड़ी तो ओवैसी चलाते हैं', तेलंगाना में गरजे अमित शाह, कांग्रेस पर भी बोला हमला
Amit Shah in Telangana: चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तेलंगाना में भाजपा की रैली को संबोधित किया। उन्होंने यहां आज केसीआर और ओवैसी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने केसीआर के चुनाव चिह्न की बात करते हुए ओवैसी को भी घेरा।
अमित शाह ने कहा कि KCR की पार्टी का चुनाव चिह्न गाड़ी है.. लेकिन गाड़ी कौन चलाता है? उनकी गाड़ी की स्टीयरिंग तो ओवैसी के पास है। उनकी गाड़ी तो ओवैसी चला रहे हैं। उन्होंने जनता से ऐसे लोगों को वोट न देने की अपील की।

अमित शाह ने कांग्रेस पर भी बोला हमला
इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है तो कांग्रेस के लोग नए कपड़े पहनकर आते हैं. राहुल गांधी ने भी यहां आना शुरू कर दिया है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं- जब यूपीए सरकार थी, 2013-14 में क्या था आदिवासी कल्याण के लिए बजट? केवल 24,000 करोड़ रुपये। 2023-24 तक, पीएम मोदी ने आदिवासी कल्याण के लिए बजट बढ़ाकर 1,24,000 करोड़ रुपये कर दिया।
कांग्रेस और KCR कभी देश की रक्षा नहीं कर सकते: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और KCR कभी देश की रक्षा नहीं कर सकते, तेलंगाना को रजाकारों से बचा नहीं सकते। यहां के रजाकारों से कोई बचा सकता है तो सिर्फ और सिर्फ मोदी जी बचा सकते हैं।
केसीआर को कभी भी गरीबों की परवाह नहीं: अमित शाह
केसीआर को कभी भी गरीबों की परवाह नहीं है, वह केवल अपने परिवार की परवाह करते हैं और उनके लिए काम करते हैं! केसीआर ने जितने वादे किये थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। आदिलाबाद में हवाई पट्टी बननी थी, आदिवासी भाई-बहनों को दो बेडरूम के घर देने थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उसके वादे झूठे हैं, और उसके इरादे ख़राब हैं।












Click it and Unblock the Notifications