2019 की मजबूत नींव हमने रखी है, मोदी के कामों पर जनता की मुहर- अमित शाह
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बाद उत्साहित भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जनता की जीत हैं और लोगों ने हमपर भरोसा जताया इसके लिए हम तहे दिल से उनका धन्यवाद देता हूं।
अमित शाह के सोनिया गांधी से 4 सवाल

अमित शाह ने कहा कि दुनिया के अंदर भारत के सम्मान को बढ़ाने में पीएम मोदी का अप्रत्याशित सफलता मिली है जोकि इस चुनाव में देखने को मिलता है। हमने लक्ष्य रखा था कि पश्चिम बंगाल, केरल, असम, उड़ीसा, तमिलनाडु, में पार्टी को खड़ा करने का लक्ष्य रखा था उसे हासिल करने में सफलता मिली है।
शाह ने कहा कि कांग्रेस जो विकास के कामों को रोकने का काम कर रही है उसे देश की जनता ने रास्ता दिखाने का काम किया है। मैं मानता हूं पार्टी इससे सबक लेगी। शाह ने कहा कि पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नींव को मजबूत किया है। मोदी जी के विकास कार्यों को जनता ने अपनी मुहर दी है। उन्होंने कहा कि संसद के भीतर विकास के कामों को रोकने वालों को जनता ने
करारा जवाब दिया है और कांग्रेस मुक्त भारत के सपने की ओर दो कदम और बढ़े हैं।
अमित शाह ने कहा कि 2011 में पश्चिम बंगाल में हमारा वोट फीसीद 4.6 था जोकि इस बार बढ़कर 10.7 फीसदी हो गया है। केरल में हमारे पास पिछली विधानसभा में 6 प्रतिशत वोट था जो अब बढकर 15 फीसदी हो गया है। पुंडुचेरी और तमिलनाडु में भी हमने खुद का वोट प्रतिशत बरकरार रखा है। इसके अलावा यूपी में दो सीटों पर चुनाव में एक सीट पर भाजपा को 45 फीसदी वोट मिला था।












Click it and Unblock the Notifications