ऑगस्ता घोटाला- अमित शाह के सोनिया गांधी से 4 सवाल

नई दिल्ली। ऑगस्ता वेस्टलैंड घोटाले पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए सीधा हमला बोला है। अमित शाह ने सोनिया गांधी से चार सीधे सवाल पूछते हुए कहा है कि किसके इशारे पर ऑगस्ता के लिए टेंडर में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रेस कांफ्रेंस करके मेरे सवालों के जवाब देने चाहिए।

ऑगस्ता की डील के लिए 50 करोड़ में बिक गये देश के 20 पत्रकार!

Amit Shah asks 4 straight questions to Sonia Gandhi on Augsta scam

अमित शाह के चार सवाल

1- जब टेंडर निकला तो टेंडर के चैप्टर नंबर 2 में एक प्रावधान था कि टेंडर ओरिजिनल इंस्ट्रूमेंट बनाने वाले ही भर सकते हैं, लेकिन ऑगस्ता की 2012 रिपोर्ट के अनुसार वह ओरिजिनल इंस्ट्रुमेंट मैन्युफैक्चरर नहीं है। ऐसे में किसके इशारे पर यह टेंडर उन्हें दिया गया।

2- जब हेलीकॉप्टर का सौदा हुआ और जब खरीदना था तो उसका फील्ड टेस्ट करने की शर्त थी, उस नियम को बदलकर कंपनी के संस्थान के अंदर ट्रायल किया गया। यह किसके इशारे पर किया गया। रक्षा मंत्री को इसका जवाब दिया जाना चाहिए।

3- जब यह सौदा हुआ तो इटली की मीडिया में यह खबर थी कि टेंडर के लिए घूस दी गयी है। टेंडर में यह प्रावधान था कि टेंडर को पुट ऑन होल्ड किया जा सकता था लेकिन इसके बाद भी इस टेंडर को क्यों नहीं रोका गया। अधिकारी के इटली में गिरफ्तार होने के बाद ही इसे पुट ऑन होल्ड किया गया था। ऐसे में यह देरी क्यों की गयी।

4- यह दावा किया गया है कि सारी जमानत राशि को वापस ले लिया गया है लेकिन यह गलत है अभी तक यह राशि वापस नहीं आयी है। इस राशि का सिर्फ एक हिस्सा ही वापस आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+