राहुल बाबा को खुली आंखों से सपने नहीं देखने चाहिए: अमित शाह

भोपाल। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने मध्यप्रदेश दौरे के दौरान जबलपुर पहुंचे। जबलपुर में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अमिश शाह ने कहा कि, राहुल बाबा का कहना है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उन्हें सपने देखने का हर अधिकार है, लेकिन उन्हें दिन की सपना नहीं देखना चाहिए, खुली आंखों के साथ भी।

Amit Shah says rahul gandhi should not daydream that also with open eyes in Jabalpur

रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि, मध्य प्रदेश के चुनाव में मध्य प्रदेश से कांग्रेस को मूल समेत उखाड़ फेकनें का काम भाजपा के हर कार्यकर्ताओं को करना है। 10 साल तक केंद्र में रही कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश के साथ अन्याय करती रही, कांग्रेस पार्टी को उसका हिसाब देना पड़ेगा? कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर रखा था, शिवराज जी की सरकार ने मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाया है और आने वाले समय में मोदी जी और शिवराज जी मिलकर मध्य प्रदेश को समृद्ध प्रदेश बनाने का काम करेंगे ।

शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का तारीफ करते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश के अन्दर 24 घंटे बिजली देने का काम भाजपा की शिवराज सिंह सरकार ने किया है। विकास के हर क्षेत्र में शिवराज सिंह जी की सरकार ने मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव नेताओ के आधार पर नहीं जीतती है, भारतीय जनता पार्टी तो चुनाव कार्यकर्ताओ के आधार पर जीतती है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। सभी सीटों के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश में नामांकन करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है, 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। सभी सीटों पर वीवीपैट मशीन के जरिए मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+