अमित शाह की चुटकी, राहुल गांधी को लेकर व्हाट्सएप पर मैसेज आया, इटली में चुनाव है

नई दिल्ली। उत्तर पूर्व के राज्यों नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि मुझे व्हाट्सएप पर मैसेज आया है कि इटली में चुनाव है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सीरियस नहीं हैं नहीं तो कोई नेता ऐसे समय में अपने कार्यकर्ताओं को छोड़कर नहीं भागता। आपको बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिला है तो वहीं नागालैंड और मेघालय में भी उसका प्रदर्शन बेहतर रहा है।

 लेफ्ट देश के किसी भी क्षेत्र के लिए राइट नहीं: शाह

लेफ्ट देश के किसी भी क्षेत्र के लिए राइट नहीं: शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमित शाह ने तीनों राज्यों के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्षों को पार्टी के प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत हासिल किया है, बावजूद इसके पार्टी अपने सहयोगी दलों को साथ लेकर चलेगी। हम साथी दल के मंत्रियों को साथ में लेकर आगे बढ़ेंगे। यह जीत चुनावी राजनीति में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। अमित शाह ने कहा कि जहां तक लेफ्ट का सवाल है ये सिद्ध हो चुका है कि लेफ्ट देश के किसी भी क्षेत्र के लिए राइट नहीं है।

यह पीएम मोदी की नीतियों की ही जीत

यह पीएम मोदी की नीतियों की ही जीत

शाह ने कहा कि आज का दिन बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा दिन है। मैं तीनों राज्यों के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा का स्वर्णिम काल अभी आना बाकी है। शाह ने कहा कि त्रिपुरा में जनता ने 'चलो पलटाई' नारे को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्ट ईस्ट पॉलिसी के जरिए उत्तर-पूर्व में विकास का काम शुरू कर दिया था। यह पीएम मोदी की नीतियों की ही जीत है। त्रिपुरा की जीत ऐतिहासिक जीत है। कांग्रेस को तीनों ही राज्यों में करारी शिकस्त मिली है।

 'कर्नाटक में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी'

'कर्नाटक में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी'

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में यह विकास की यात्रा बरकरार रहेगी। कर्नाटक में भी पार्टी इसी तरह से बड़ी जीत दर्ज करेगी। मेघालय में अभी किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है, ऐसे में पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने की पूरी कोशिश करेगी। बीजेपी और एनडीए गठबंधन देश में 21 राज्यों में सरकार चला रही है। एक के बाद एक जीत नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के पक्ष में आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+