अमित शाह के कड़े तेवर कहा नरेंद्र मोदी से देश के मुसलमान प्यार करेंगे

अमित शाह ने यह भी बताया कि नरेंद्र मोदी मुसलमानों के कोई विरोण्धी नहीं है बल्कि विरोधी पार्टियों ने सत्ता जाने के डर से उन्हें इस तरह से लोगों के सामने पेश किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जब दंगों के मामले से मोदी को क्लीनचिट मिल गई उसके बाद भी कांग्रेस पार्टी मोदी को अपराधी साबित करने में लगी हुई है। अमित ने कहर कि ऐसा किया जाना हमारे देश के संविधान पर पसवालिया निशान उठाना है।
वाराणसी में नामांकन के दौरान भी वहां के स्थानीय मुस्लिमों ने रोड शोे में शामिल होकर इस बात का परिचय भी दिया है कि वो मोदी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव 2014 में भाजपा 272 से ज्यादा सीटें लाएगी और दिल्ली में अपनी सरकार बनाएगी। अमित ने इस बात पर भी बल दिया कि गठबंधन जितना कम होगा सरकार उतनी ही स्थाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का सफाया अब कुछ दिनों में होने वाला है। देश एक बड़े बदलाव के लिए तैयार हो चुका है और आगे बढ़ रहा है जिसके लिए कांग्रेस मन ही मन तिलमिला रही है।


Click it and Unblock the Notifications
