'2047 तक भारत को नशा मुक्त बनाना है', अमित शाह ने बताया अवैध ड्रग्स से कैसे देश-दुनिया के लिए चुनौती है?
Amit Shah on Illicit drug: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (25 अगस्त) को कहा कि ड्रग्स और
अवैध मादक पदार्थों को लेकर सरकार बड़ कार्रवाई की तैयारी में है। अमित शाह ने कहा है कि अवैध ड्रग्स का व्यापार न केवल भारत के लिए बल्कि दुनियाभर के लिए चुनौती है।
अमित शाह ने जोर देकर कहा कि अगर देश दृढ़ संकल्प और रणनीति के साथ आगे बढ़े तो इस खतरे से लड़ सकता है। छत्तीसगढ़ में अवैध ड्रॅग्स को लेकर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि ड्रग्स के डिटेंशन, नेटवर्क का डिस्ट्रक्शन, दोषी का डिटेंशन और एडिक्टेड का रिहैबिलिटेशन इन चार सूत्रों पर चल कर हम नशा मुक्त भारत के संकल्प को प्राप्त कर सकते हैं।''

हर राज्य में NCB कार्यालय की स्थापना करने की है तैयारी
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार हर राज्य में NCB कार्यालय की स्थापना कर राज्य सरकारों के सहयोग से भारत को नशामुक्त बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। इसी दिशा में आज छत्तीसगढ़ में NCB के जोनल कार्यालय का उद्घाटन किया और साथ ही मादक पदार्थों के परिदृश्य पर समीक्षा बैठक की।
'PM मोदी ने 2047 में देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है'
अमित शाह ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 में देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है, जब देश की आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी और धीरे-धीरे यह संकल्प 130 करोड़ आबादी का संकल्प बन गया है। मेरा मानना है कि समृद्ध, सुरक्षित और गौरवशाली भारत बनाने में नशा मुक्त भारत का संकल्प बहुत महत्वपूर्ण है।''
नशा मुक्ति केंद्र बेहद अहम है: अमित शाह
अमित शाह ने कहा, ''ड्रग्स के खिलाफ इस लड़ाई में पुनर्वसन केंद्र और नशा मुक्ति केंद्र बेहद अहम हैं। जो ड्रग्स लेता है वो विक्टिम है और जो इसका व्यापार करता है वो दोषी है, इस सूत्र को ध्यान में रखकर हमें इसकी लड़ाई में आगे बढ़ना होगा।''
अमित शाह ने कहा, ''ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ हमे 'टॉप टू बॉटम' और 'बॉटम टू टॉप' अप्रोच के साथ काम करने की जरूरत है ताकि नशे के कारोबार के पूरे तंत्र को जड़ से ध्वस्त किया जा सके।''












Click it and Unblock the Notifications