Amit Shah: अमित शाह पहुंचे रांची, चाईबासा में कोर ग्रुप की बैठक और जनसभा को करेंगे संबोधित
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अदालतों में राम मंदिर निर्माण में अड़ंगा डाला। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पीएम मोदी ने मंदिर निर्माण शुरू किया। अमित शाह ने कहा कि 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह त्रिपुरा के बाद आज यानी शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए। वे 7 जनवरी की सुबह चाईबासा में कोर ग्रुप की बैठक और जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले अमित शाह ने त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। अमित शाह बीजेपी की 'जन विश्वास रथ यात्रा' को हरी झंडी भी दिखाई थी। इसके बाद धर्मनगर में एक जनसभा को संबोधित किया था।
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अदालतों में राम मंदिर निर्माण में अड़ंगा डाला। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पीएम मोदी ने मंदिर निर्माण शुरू किया। अमित शाह ने कहा कि 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। त्रिपुरा में जनसभा को संबोधन करने के बाद अमित शाह आज रांची पहुंच गए। गृह मंत्री यहां कोर ग्रुप की बैठक करेंगे।
वहीं, इससे पहले अमित शाह की फ्लाइट की बुधवार रात इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अमित शाह की फ्लाइट की आपात लैंडिंग की गई थी। गृह मंत्री अगरतला जा रहे थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से गुवाहाटी में लैंडिंग कराई गई थी।
अमित शाह गुवाहाटी में होटल रेडिसन ब्लू में रात बिताए थे। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए रथ यात्रा का उद्घाटन करने के लिए गुरुवार सुबह अगरतला के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया था।
यह भी पढ़ें- '1 जनवरी 2024 को राम मंदिर बनकर हो जाएगा तैयार', त्रिपुरा में बोले अमित शाह












Click it and Unblock the Notifications