अमित शाह, रवि शंकर प्रसाद और कनिमोझी ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और द्रमुक नेता कनिमोझी 2019 के लोकसभा चुनाव के ऐसे प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं, जो फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं। आज इन तीनों नेताओं ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। अमित शाह ने गांधीनगर से, रवि शंकर प्रसाद ने पटना साहिब से और कनिमोई ने तुठुक्कडी सीट से लोकसभा चुनाव जीता है।

पहली बार लोकसभा पहुंचे अमित शाह
54 वर्षीय अमित शाह पहली बार 2019 में लोकसभा के लिए चुने गये हैं। वह अगस्त 2017 में संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव गांधी नगर से जीता है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सी जे चावड़ा को 5.57 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया।
राज्यसभा में उनके सहयोगी रविशंकर प्रसाद भी 2019 के लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंच हैं। रविशंकर प्रसाद भी पहली बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। उन्होंने ने पटना साहिब सीट पर पूर्व बीजेपी नेता और कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को 2.84 लाख से अधिक वोटों के शिकस्त दी।
ऐसा नहीं है कि केवल बीजेपी के राज्यसभा सदस्यों ने ही इस आम चुनाव में पहली बार जीत का स्वाद चखा। डीएमके की 51 वर्षीय कनिमोझी ने भी आम चुनाव में पहली विजयगाथा लिखी। उन्होंने थोतुकुडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार को 3.47 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया।












Click it and Unblock the Notifications