अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर बोले Amit Shah- कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया
नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को दो साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनपर आरोप है कि इन्होंने 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां को 2018 में आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। अर्नब की गिरफ्तारी का काफी विरोध किया जा रहा है। अब इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा करके कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है।
Recommended Video

अपने ट्वीट में अमित शाह ने कहा है, 'कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य की सत्ता का दुरुपयोग करना व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यह हमें आपातकाल की याद दिलाता है। फ्री प्रेस पर हुए इस हमले का विरोध जरूर होना चाहिए।'

इस मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'प्रजातंत्र में इससे खराब दिन कुछ नहीं हो सकता, वरिष्ठ पत्रकार से ऐसा अमानवीय व्यवहार करने की कड़ी से कड़ी भाषा में निंदा करना भी कम है। ये राजनीतिक उद्देश्य से किया गया है, हम इसकी निंदा करते हैं।' केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'मुंबई में प्रेस स्वतंत्रता पर जो हमला हुआ है हम उसकी निंदा करते हैं। यह प्रेस के साथ बर्ताव करने का कोई तरीका नहीं है। यह हमें आपातकाल के दिनों की याद दिलाता है, जब प्रेस के साथ ऐसा बर्ताव होता था।'
एक अन्य ट्वीट में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर जो हमला हुआ है वह निंदनीय है। यह इमरजेंसी की तरह ही महाराष्ट्र सरकार की कार्यवाही है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं।' केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'फ्री प्रेस के वो लोग जो आज अर्नब के समर्थन में खड़े नहीं हुए, अब आप चतुराई से फासीवाद के समर्थन में खड़े हैं। आप उन्हें पसंद नहीं करते होंगे, आप उन्हें स्वीकार नहीं करते होंगे, आप उनके अस्तित्व को तुच्छ समझते होंगे, लेकिन यदि आप चुप रहते हैं तो आप दमन का समर्थन कर रहे हैं। अगर आगे आपका नंबर होगा तो कौन बोलेगा?'
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications