Amit shah: हमारी रत्ती भर जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता, अरुणाचल प्रदेश में बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि हमारी सीमाओं पर आईटीबीपी और भारतीय सेना मौजूद हैं। इनके होते हुए कोई कब्जा नहीं कर सकते।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
Photo Credit:

Amit shah in Arunachal Pradesh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को अरुणाचल प्रदेश पहुंचे हैं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के किबिथू में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारी रत्ती भर जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता।

अमित शाह ने कहा कि ITBP और भारतीय सेना हमारी सीमाओं पर मौजूद हैं। हमारे जवानों के होते हुए कोई हमारी जमीन पर कब्जा तो क्या पैर भी नहीं रख सकते। हमारी सेनाएं मुस्तैदी से तैनात हैं।

अमित शाह ने 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के उनके गांव के दौरे पर चीन की कड़ी आपत्ति के बीच उन्होंने ये टिप्पणी की है।

गृहमंत्री ने सेना और आईटीबीपी के जवानों की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि कोई भी भारत पर बुरी नजर नहीं डाल सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब वह समय चला गया जब कोई भी भारतीय भूमि पर अतिक्रमण कर सकता था। आज सुई की नोंक के बराबर भी जमीन पर कोई अतिक्रमण नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के हमारे जवानों की वजह से आज पूरा देश अपने घरों में चैन की नींद सो सकता है। सेना हमारी सीमाओं पर दिन-रात काम कर रही है। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि किसी की ताकत नहीं है कि हम पर बुरी नजर डाले। बता दें कि इससे पहले चीन ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों का नाम बदल दिया था, जिन पर वह अपना दावा करता है।

यह भी पढ़ें- अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश दौरे को लेकर चीन हुआ नाराज, बोला-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+