मोदी के सबसे पावरफुल मंत्री अमित शाह की संपति करोड़ों में, पत्नी के पास भी अथाह पैसा, सालाना कमाई चौंका देगी?
Amit Shah Net Worth: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन किया है। नामांकन के बाद से ही भाजपा के सबसे ताकतवर नेता और मोदी कैबिनेट के सबसे पावरफुल मंत्री अमित शाह अपनी संपत्ति को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।
चुनावी हलफनामे में अमित शाह ने अपनी और अपनी पत्नी सोनल शाह की संपत्ति और देनदारियां का ब्यौरा दिया है।

नामांकन के बाद से लोग ये जानना चाहता हैं कि अमित शाह की प्रोपर्टी कितनी है? उनकी सालाना आमदनी क्या है? ऐसे कई सवाल हैं, जिसपर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। तो आइए जानें अमित शाह की नेटवर्थ के बारे में?

Amit Shah Assets and Liabilities: अमित शाह की संपत्ति
- अमित शाह की कुल संपत्ति 36 करोड़ रुपये है। इसमें 20 करोड़ रुपये चल संपत्ति है। वहीं 16 करोड़ की अचल संपत्ति है।
- अमित शाह की देनदारियां यानी लोन 15.77 लाख रुपये है।
- अमित शाह अपने पास सिर्फ 24,164 रुपये कैश रखते हैं।

- आपको जानकर हैरानी होगी कि अमित शाह के नाम पर कोई भी कार या गाड़ी नहीं है।
- अमित शाह के पास 72 लाख के गहने हैं। हालांकि इसमें से उन्होंने सिर्फ 8.76 लाख रुपये के गहने खरीदे हैं।
- अमित शाह की सालाना कमाई 2022-23 में 75.09 लाख रुपये थी।

- कहां से होती है अमित शाह की कमाई: अमित शाह की कमाई यानी आय का स्त्रोत एक सांसद के तौर पर मिलने वाला वेतन, घर-जमीन के किराये की आय, खेती से होने वाली कमाईस और शेयर डिविडेंड की आय शामिल है।
- अमित शाह ने खुद का बिजनेस में खेती और सामाजिक कार्यकर्ता बताया है। अमित शाह पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Sonal Shah Net Worth: सोनल शाह की संपत्ति
- अमित शाह की पत्नी सोनल शाह की कुल संपति लगभग 32 करोड़ रुपये है। जिसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल है।
- सोनल शाह के पास चल संपत्ति 22.46 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 9 करोड़ रुपये है।

- सोनल शाह के ऊपर 26.32 लाख रुपये का कर्ज है।
- सोनल शाह की सालाना आमदनी यानी कमाई 39.54 लाख रुपये है।
- सोनल शाह के पास 1.10 करोड़ रुपये के गहने हैं। जिसमें सोना 1620 ग्राम और हीरे के 63 कैरेट के गहने हैं।












Click it and Unblock the Notifications