आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Amit Shah Manipur के हालात की जानकारी देंगे, बड़ा अपडेट मिल सकता है!

पूर्वोत्तर भारत में हिंसा की खबरों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन दिवसीय मणिपुर दौरा किया। शाह आज प्रेस वार्ता में मणिपुर के अशांत इलाकों के बारे में जानकारी देंगे।

Amit Shah Manipur

Amit Shah Manipur दौरे पर हैं। जमीनी हकीकत और हिंसाग्रस्त इलाकों में हालात का जायजा लेने के बाद शाह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। मणिपुर के इंफाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले शाह अपनी यात्रा के तीसरे दिन बुधवार को मोरेह और कांगपोकपी का दौरा किया।

शाह ने नागरिक समाज संगठनों और सुरक्षा बलों के साथ व्यापक चर्चा की, अधिकारियों को "कड़ी और त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ताकि हिंसा को रोका जा सके और लूटे गए हथियारों को बरामद किया जा सके।"

गृह मंत्री ने साफ निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने पर जोर दें। इंफाल में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में शाह ने वरिष्ठ अधिकारियों से मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की जानकारी ली।

अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा, "मोरेह में कुकी और अन्य समुदायों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। उन्होंने मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सरकार की पहल के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मोरेह (मणिपुर) में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।"

एक जून से मणिपुर दौरे पर आए गृह मंत्री ने आज मोरेह में हिल ट्राइबल काउंसिल, कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन, कुकी चीफ्स एसोसिएशन, तमिल संगम, गोरखा समाज और मणिपुरी मुस्लिम काउंसिल के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की।

गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि "पहाड़ी क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और चुराचांदपुर, मोरेह और कांगपोकपी में आपातकालीन जरूरतों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी।"

शाह ने कहा, "हम जल्द से जल्द मणिपुर में शांति बहाल करने और उनकी अपने घरों में वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा संकल्प मणिपुर को एक बार फिर से शांति और सद्भाव के रास्ते पर वापस लाने और उनकी जल्द से जल्द अपने घरों में वापसी पर केंद्रित है।"

मणिपुर के समाज में महिलाओं की भूमिका के महत्व को दोहराते हुए गृह मंत्री ने कहा, 'साथ मिलकर हम राज्य में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' मंगलवार शाम को शाह ने इंफाल में सर्वदलीय बैठक भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+