Karnataka Assembly Polls के लिए शाह ने फूंका बिगुल, कहा- भाजपा 2023 में अकेले दम पर सरकार बनाएगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सियासी चौसर पर 'भाजपा के चाणक्य' का दर्जा हासिल है। उन्होंने Karnataka Assembly Polls में भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Karnataka Assembly Polls के संबंध में कहा, कांग्रेस के लिए सत्ता हासिल करना भ्रष्टाचार करने का एक तरीका है, लेकिन भाजपा के लिए सत्ता का मतलब लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा, सात राज्यों के हालिया चुनावों में, 5 राज्यों में बीजेपी जीती और 6 राज्यों में कांग्रेस का सफाया हो गया।
Recommended Video

Karnataka Election 2023: Amit Shah का JDS-Congress पर बड़ा हमला | वनइंडिया हिंदी | *Politics
गृह मंत्री अमित शाह ने बेंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की, कर्नाटक में 'अधूरी सरकार' न बनाएं, दो-तिहाई बहुमत से भाजपा सरकार बनाएं। अमित शाह ने 2023 के Karnataka Assembly Polls में भाजपा की रणनीति पर कहा, बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी और कर्नाटक में अपने दम पर सरकार भी बनाएगी। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान को लेकर नजरें चुनाव आयोग पर टिकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications