Assam Election 2026: 'कांग्रेस की शासन में हुई घुसपैठ, हम चुन-चुन कर निकालेंगे', कामरूप में बोले अमित शाह
Amit Shah Kamrup Assam Speech: असम के कामरूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ और नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में वोट बैंक की राजनीति के कारण असम की जनसांख्यिकी (Demography) खतरे में पड़ गई और कई जिले मुस्लिम बहुल हो गए।
शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जैसे देश को नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई गई, वैसे ही असम की धरती को घुसपैठियों से भी मुक्त किया जाएगा। अमित शाह का यह बयान पूर्वोत्तर की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट ले आया है।

Amit Shah latest news: कांग्रेस पर 'घुसपैठ' को बढ़ावा देने का आरोप
अमित शाह ने सीधे तौर पर कांग्रेस को असम की बदलती आबादी का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लापरवाही के कारण धुबरी, बरपेटा, मोरीगांव, नगांव और गोलपारा जैसे जिले घुसपैठियों के दबदबे वाले और मुस्लिम बहुल बन गए हैं। शाह के मुताबिक, जब असम आंदोलन चल रहा था, तब पूरा देश उनके समर्थन में खड़ा था, लेकिन कांग्रेस सरकार अपनी नींद से नहीं जागी। उन्होंने इसे कांग्रेस द्वारा किया गया एक ऐसा 'पाप' बताया, जिसे अब भाजपा साफ करने का काम करेगी।
ये भी पढे़ं: Assam Election 2026: 'तीसरी बार सरकार बनाओ, एक-एक घुसपैठिए को चुनकर बाहर निकालेंगे', सिलचर में बोले अमित शाह
Assam Election 2026: नक्सलवाद की तरह होगा घुसपैठ का अंत
गृह मंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर देश के एक बड़े हिस्से को नक्सली हिंसा से मुक्त कराया जा सकता है, तो घुसपैठियों से भी जमीन खाली कराई जा सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए जिगर, हिम्मत और मजबूत संकल्प की जरूरत होती है, जो सिर्फ पीएम मोदी के पास है। शाह ने भरोसा दिलाया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और अवैध प्रवासियों को बाहर करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।
ये भी पढे़ं: Amit Shah Assam Visit: गुवाहाटी में CRPF परेड में शामिल हुए गृहमंत्री, चुनाव से पहले घुसपैठियों को दी चेतावनी
जनसांख्यिकी संकट और बीजेपी का संकल्प
अमित शाह ने कहा कि असम की जनसांख्यिकी संकट के स्तर तक पहुंच चुकी है, जो राज्य की संस्कृति और पहचान के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा असम को घुसपैठियों के संकट से पूरी तरह मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय जनता को याद दिलाया कि घुसपैठ के खिलाफ लड़ाई में भाजपा हमेशा असम के लोगों के साथ रही है। शाह के अनुसार, पीएम मोदी का संकल्प असम की पवित्र भूमि को बाहरी घुसपैठ के 'पाप' से आजादी दिलाना है।












Click it and Unblock the Notifications