Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Assam Election 2026: 'तीसरी बार सरकार बनाओ, एक-एक घुसपैठिए को चुनकर बाहर निकालेंगे', सिलचर में बोले अमित शाह

Amit Shah Silchar Rally: गृह मंत्री अमित शाह ने सिलचर से असम विधानसभा चुनाव 2026 का शंखनाद करते हुए 'घुसपैठ' और 'अतिक्रमण' को मुख्य मुद्दा बना दिया है। शाह ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकारों की ढुलमुल नीतियों के कारण सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, जिससे घुसपैठियों ने असम के युवाओं के रोजगार और गरीबों के राशन पर डाका डाला।

उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कार्यकाल में हुई कार्रवाई की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि बीजेपी का 'तीसरा कार्यकाल' असम को पूरी तरह घुसपैठ मुक्त बनाने और स्वदेशी लोगों के अधिकारों को बहाल करने के लिए समर्पित होगा।

Amit Shah Silchar Rally

Assam Election 2026: घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस और कांग्रेस पर प्रहार

अमित शाह ने कहा कि असम दशकों तक घुसपैठ की आग में झुलसा है, जिसका मुख्य कारण कांग्रेस का 'वोट बैंक' प्रेम था। उन्होंने दावा किया कि पहले की सरकारों ने जानबूझकर सीमाएं खुली छोड़ीं, जिससे अवैध प्रवासियों ने राज्य की जनसांख्यिकी को बदल दिया। शाह ने भरोसा दिलाया कि मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षों में सीमाओं पर निगरानी को अभेद्य बनाया है। यदि जनता तीसरी बार आशीर्वाद देती है, तो तकनीक और सख्त कानून के जरिए हर एक घुसपैठिए को वापस भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा की 37 सीटों पर NDA करेगा क्लीन स्वीप? बिहार बना हॉटस्पॉट, नितिन नबीन, चिराग की मां, पवन सिंह कतार में

जमीन से अतिक्रमण हटाना: हिमंत सरकार की उपलब्धि

शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की 'एक्शन मोड' वाली कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने लाखों एकड़ सरकारी और वन भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जमीन घुसपैठियों के कब्जे में थी, जिसे अब असम के वास्तविक हकदारों को लौटाया जा रहा है। शाह ने दो टूक शब्दों में कहा कि असम की पवित्र भूमि पर किसी भी अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान भविष्य में और तेज होगा।

ये भी पढ़ें: Assam Election: चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का असम दौरा,कांग्रेस की 'त्रिमूर्ति' संभालेगी कमान, कितना फायदा?

विकास का नया केंद्र: सेमीकंडक्टर और हेल्थकेयर हब

अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम अब केवल पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार नहीं, बल्कि 'हेल्थकेयर हब' बन चुका है। राज्य में 27 हजार करोड़ रुपये की लागत से लगने वाला सेमीकंडक्टर प्लांट इस बात का प्रमाण है कि असम अब वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर अपनी जगह बना रहा है। शाह ने जोर देकर कहा कि आने वाले दिनों में असम देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा, जिससे यहाँ के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

कांग्रेस बनाम मोदी सरकार: विकास बजट में भारी अंतर

केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2004 से 2014 के बीच यूपीए सरकार ने असम के विकास के लिए केवल 1.28 लाख करोड़ रुपये दिए थे। इसके विपरीत, पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में राज्य को 15 लाख करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि आवंटित की है। शाह ने कहा कि 'वाइब्रेंट विलेज II' कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों के कायाकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और असम को आधुनिकता के साथ-साथ सुरक्षा के मामले में भी आत्मनिर्भर बनाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+