Amit Shah In Bengal: गृहमंत्री ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का किया दावा, मतुआ समुदाय को दिया आश्वासन

Amit Shah In Bengal: बंगाल विधानसभा चुनाव में अभी कुछ महीने का वक्त है पर बीजेपी अभी से युद्धस्तर की तैयारी में जुट गई है। गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता दौरे पर पहुंचे हैं और यहां उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और टीएमसी का सिंडिकेट राज खत्म होगा। उन्होंने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में मतुआ समुदाय के नाम काटे जाने पर कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

अमित शाह ने आगे कहा कि अप्रैल में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। मैं आज मीडिया के सामने यह ऐलान कर रहा हूं कि बंगाल में अब टीएमसी के सिंडिकेट और गुंडाराज का दौर खत्म होगा। हम प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में अपनी सरकार बनाने जा रहा है।

Amit Shah In Bengal

Amit Shah In Bengal: टीएमसी और ममता बनर्जी पर किए हमले

गृहमंत्री ने कहा कि टीएमसी के पिछले 15 साल बंगाल में भय, भ्रष्टाचार और कुशासन का राज रहा। यहां हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं और हर ओर जनता भयभीत और आतंकित महसूस कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल के लिए अब से अप्रैल तक का समय बेहद महत्वपूर्ण है। शाह ने कहा, ' जनता भयमुक्त और कुशासन रहित सरकार बनाने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगर बंगाल में भाजपा सरकार बनती है तो यहां विकास की गंगा बहने लगेगी। बंगाल में घुसपैठ को रोकने के लिए विशेष ग्रिड बनाए जाएंगे और घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा।'

Amit Shah ने मतुआ समुदाय से की बेफिक्र रहने की अपील

पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है और इसमें मतुआ समुदाय के लोगों के नाम काटे जाने की चर्चा है। पारंपरिक तौर पर यह समुदाय बीजेपी का वोटर माना जाता है। शाह ने कहा कि मैं मतुआ समुदाय के लोगों से कहना चाहता हूं कि आपको किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। आपके किसी भी नागरिक अधिकार को कोई छीन नहीं सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समुदाय की चिंताओं को समझते हुए हम हर संभव समाधान की कोशिश कर रहे हैं।

Bengal Election 2026 में बीजेपी के जनाधार बढ़ने का किया दावा

अमित शाह ने कहा कि बंगाल में अभी हमारी सरकार नहीं बनी है, लेकिन हमारे जनाधार का लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा, '2014 के लोकसभा चुनाव में 17 प्रतिशत वोट और 2 सीटें मिली थीं, 2017 के विधानसभा चुनाव में 10 प्रतिशत वोट और 3 सीटें मिली थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्ष बने और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 39 प्रतिशत वोट और 12 सीटें मिली हैं। बंगाल की जनता का अब पुनर्जागरण होगा और वह हमारे साथ है। बंगाल की जनता ने बीजेपी का कमल खिलाने का मन बना लिया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+