राहुल गांधी पर अमित शाह का तंज, अब इन्हें कौन समझाए, देश को सरकार चलाती है, सेक्रेटरी नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस तरह से सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि इस सरकार में 90 सेक्रेटरी हैं लेकिन इसमे सिर्फ तीन सेक्रेटरी ही ओबीसी समुदाय के है। राहुल गांधी के इस बयान पर गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि देश को सरकार चलाती है ना कि सेक्रेटरी।
संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल पर चर्चा पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि मेरे एक साथी ने कह रहे थे कि देश को जो चलाते हैं उमसे ओबीसी समुदाय के सिर्फ 3 लोग हैं। अब उन्हें कौन समझाए कि देश को सरकार चलाती है नाकि सेक्रेटरी।

विपक्ष और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि जो लोग दावा कर रहे हैं कि वो ओबीसी के लिए बात कर रहे हैं उन्हें यह जानना चाहिए कि यह भाजपा है जिसने एक ओबीसी प्रधानमंत्री देश को दिया है। शाह ने कहा कि हमारा संविधान कहता है कि देश की नीतियां सिर्फ कैबिनेट और संसद तय करती है।
आप यहां सुनने के लिए नहीं हैं लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमारी पार्टी में 29 फीसदी सांसद ओबीसी समुदाय के हैं। अगर आप तुलना करना चाहते हैं तो हमारे पास आईए।
शाह ने कहा कि हमारी कैबिनेट में 29 मंत्री हैं जोकि इस समुदाय से आते हैं। 1358 विधायकों में से 365 विधायक हमारी पार्टी में ओबीसी समुदाय से आते हैं। आप ओबीसी के बारे में बात करते हैं लेकिन यह भाजपा है जिसने देश को ओबीसी समुदाय से प्रधानमंत्री दिया है।
बता दें कि लोकसभा में बोलते हुए अमित शाह ने कहा था कि मैं यह जानकर दंग हूं कि भारत सरकार में कुल 90 सचिव हैं जिसमे से सिर्फ 3 ही ओबीसी समुदाय के हैं। ये सेक्रेटरी बजट का सिर्फ 5 फीसदी ही मैनेज करते हैं। अगर देश का बजट 44 लाख करोड़ हैं तो सिर्फ 2.4 लाख करोड़ इन लोगों के हाथ में हैं।












Click it and Unblock the Notifications