अमरनाथ यात्रा से पहले शाह की हाईलेवल मीटिंग, गृह मंत्रालय ने कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा केंद्र की प्राथमिकता
रियासी में आतंकियों के कायरना हमले की कड़ी निंदा हो रही है। इस बीच अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल की मौजूदगी में हाई लेवल मीटिंग के बाद गृहमंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा मोदी सरकार प्राथमिकता है।
केंद्र की नई सरकार यानी मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के दौरान जम्मू कश्मीर के रियासी में बड़े आतंकी हमले के बाद एक के बाद एक तीन और आतंकी हमले हुए। ऐसे में अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले सीमावर्ती केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा को लेकर चिंताओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की मौजूदगी में रविवार को मीटिंग की गई।

मीटिंग में अमरनाथ यात्रा के दौरा यात्रियों की सुरक्षा और घाटी में आतंकी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लेकर अहम चर्चा हुई। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की भी जानकारी ली।
Recommended Video
केंद्रीय गृह मंत्री की हाईलेवल मीटिंग के बाद गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। जिसमें अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया गया। मंत्रालय ने बयान में गृह मंत्री अमित शाह के हवाले से कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भक्तों के लिए सुविधाजनक और परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने और श्री अमरनाथ यात्रा के प्रबंधन में पर्यावरण-अनुकूल उपाय अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालु आसानी से पवित्र दर्शन कर सकें और उन्हें किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।"












Click it and Unblock the Notifications