Amit Shah Naxalism: 31 मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद! अमित शाह का ऐलान, रेड कॉरिडोर पर भी बड़ा बयान
Amit Shah on Naxalism: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद खत्म करने को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक भारत पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। ओडिशा के कटक में आयोजित Central Industrial Security Force (CISF) के 57वें स्थापना दिवस समारोह में संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सुरक्षा बल उन नक्सली समूहों को पूरी तरह परास्त कर देंगे, जिन्होंने कभी तिरुपति से पशुपतिनाथ तक फैले तथाकथित 'रेड कॉरिडोर' पर कब्जा जमाने की कोशिश की थी।
अमित शाह बोले, ''मैं सभी नागरिकों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि 31 मार्च, 2026 तक यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। हमारे सुरक्षा बल उन लोगों को पूरी तरह हरा देंगे जिन्होंने कभी तिरुपति से पशुपतिनाथ तक रेड कॉरिडोर पर कब्जा किया था और अपना दबदबा कायम करेंगे।"

रेड कॉरिडोर पर सुरक्षा बलों का बढ़ता दबदबा (Red Corridor Operation)
अमित शाह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों की रणनीति और ऑपरेशन के कारण नक्सलियों का प्रभाव तेजी से घटा है। उन्होंने भरोसा जताया कि देश के सुरक्षा बल जल्द ही इन इलाकों में पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लेंगे और विकास की राह को मजबूत करेंगे।
निजी उद्योगों की सुरक्षा में भी CISF की भूमिका बढ़ेगी (CISF Hybrid Security Model)
गृह मंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि देश की आर्थिक सुरक्षा से जुड़े बंदरगाहों और समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में CISF की भूमिका और मजबूत की जाएगी। उन्होंने बताया कि चार साल पहले सरकार ने एक हाइब्रिड मॉडल तैयार किया था, जिसके तहत CISF निजी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी सुरक्षा दे सकती है। आने वाले समय में यह मॉडल और विस्तार पाएगा और निजी उद्योगों को भी CISF सुरक्षा उपलब्ध कराएगी।












Click it and Unblock the Notifications