यूपी की कानून-व्यवस्था 24 घंटे में ठीक कर देगा केंद्र-अमित शाह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा पूरी कमर कस चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसकी कमान संभालते हुए प्रदेश सरकार पर ताबड़तोड़ हमले बोले हैं। अमित शाह ने अखिलेश यादव की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर अखिलेश कहें तो केंद्र सिर्फ 24 घंटे में राज्य की कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर सकती है।

अमित शाह ने कहा कि अगर अखिलेश कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं तो वह एक प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार को भेज दें। वहीं जबसे यह मामला सामने आया है कि मथुरा कांड में नक्सलियों का हाथ है तो सपा ने गृह मंत्री पर हमला बोला है। सपा ने जवाहर बाग में नक्सलियों के होने की खबर के बाद देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह से इस्तीफा मांगा है। अमित शाह ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।
दादरी में हुई हिंसा के जवाब में अमित शाह ने कहा कि यूपी सरकार किसकी है, मथुरा में लैब किसका है सैंपल किसने लिया है। अखिलेश सरकार को इन बातों का जवाब प्रदेश के लोगों को देना चाहिए। सपा सरकार में हो तमाम भ्रष्टाचार पर भी अमित शाह ने अखिलेश सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि छातृवत्ति घोटाला, यादव सिंह का काला चिट्ठा सहित तमाम ऐसे घोटाले हैं जिसने प्रदेश को खोखला करके रख दिया है।
शाह ने अपराधियों की अखिलेश सरकार से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था अपराधियों पर छोड़ देती है। उन्होंने बुंदेलखंड की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में किसान तड़प रहे हैं लेकिन सरकार खनन घोटाले में लिप्त है।












Click it and Unblock the Notifications