तमिलनाडु में BJP और AIADMK के गठबंधन के चंद मिनट बाद ही अन्नामलाई को पद से हटाया गया
तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आई है। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ऐलान किया कि AIADMK और भाजपा आगामी 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव साथ लड़ेगी।
अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपने गठबंधन की घोषणा के कुछ मिनटों बाद ही तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई को पद से औपचारिक रूप से हटा दिया गया।

गौरतलब है कि अन्नामलाई की तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष पद से विदाई पहले ही तय हो चुकी थी और अन्नामलाई की जगह भाजपा को नैनार नागेंद्रन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना तय हो चुका है। इतना ही नहीं AIADMK और भाजपा का गठबंधन भी तय था जिसकी अधिकारिक घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चेन्नई पहुंचने पर कर दी गई है।
बता दें तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK के बीच गठबंधन में प्रमुख बाधाा पूर्व आईपीएस अन्नामलाई को ही माना जा रहा था जिसको अध्यक्ष पद से हटाने की घोषणा भाजपा पहले ही कर चुकी थी और दोनों पार्टियों के गठबंधन के बाद अन्नामलाई ने औपचारिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
चुनावों की रणनीति के बारे में शाह ने खुलासा किया गया कि गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बैनर तले काम करेगा, जिसमें AIADMK के के पलानीस्वामी राज्य स्तर पर कमान संभालेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस चुनावी लड़ाई में AIADMK और भाजपा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक एकीकृत ताकत के रूप में सामने आएंगे। अमित शाह ने जोर देकर कहा, "AIADMK, भाजपा और सभी सहयोगी दल तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव एनडीए के रूप में मिलकर लड़ेंगे।"
उन्होंने कहा "ये चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में और राज्य स्तर पर AIADMK नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications