मैदान में पिटाई से बौखलाया पाक, सीमा पर बरसाई गोलियां

श्रीनगर। एक तरफ विश्व कप में जहां भारत पाक का मुकाबला चल रहा है वहीं दूसरी तरफ सीमा पर पाक की बौखलाहट साफ देखी जा सकती है। मैच के दौरान पाक गेंदबाजों की पिटाई की भड़ास सीमा पर पाकिस्तान ने गोलीबारी करके निकाली। वहीं भारत ने सीमा पर भी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

border

पाकिस्तानी रेंजर्स ने आरएस पुरा सेक्टर के तवि में सीजफायर का उल्लंघन किया और जमकर गोलीबारी। जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की ओर से 24 घंटे के भीतर यह तीसरा सीजफायर उल्लंघन था। यही नहीं पाकिस्तानी सेना ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी गोलीबारी की।

वहीं पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को भारत की सेना ने नाकामयाब कर दिया है। रक्षा विभाग, उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने बताया कि आज रात तीन-चार लोगों को करीब 10 बजकर 45 मिनट पर पाकिस्तान की तरफ से पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा को पार करते हुए देखा गया

कर्नल गोस्वामी ने बताया कि जब घुसपैठियों को लोग भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए उस वक्त हमारे सैनिकों ने उनपर गोलिया बरसाईं। यही नहीं पाक चौकियों की तरफ से भी भारी गोलीबारी की गयी। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बाद घुसपैठिये वापस भाग गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+