महाराष्ट्र में सरकार पर जारी घमासान के बीच PM मोदी ने राज्यसभा में की शरद पवार के पार्टी की तारीफ
Recommended Video
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर खींचतान अब भी जारी है। NCP-कांग्रेस और शिवसेना, ने न्यूनमत साझा कार्यक्रम बनाया, लेकिन इस पर एक बार फिर ग्रहण लगता दिख रहा है। इस बीच संसद के शीतकालीन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार की पार्टी NCP की तारीफ की है। इसके अलावा पीएम मोदी ने नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल की भी तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि एनसीपी और बीजेडी के सांसद कभी वेल में नहीं जाते हैं और ऐसा नियम उन्होंने खुद के लिए बनाया है। दोनों पार्टियों ने तय किया कि वे वेल में नहीं जाएंगे। पीएम ने आगे कहा कि सभी पार्टियों को एनसीपी और बीजेडी से सीखना चाहिए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। रविवार को एनसीपी को कोर ग्रुप की बैठक हुई उसके बाद शरद पवार दिल्ली आए हैं। उन्होंने सुबह राज्यसभा की संसदीय कार्यवाही में हिस्सा लिया और शाम को उनका सोनिया गांधी से मिलने का कार्यक्रम है। ऐसे में पीएम मोदी की तरफ से एनसीपी की तारीफ ने सियासी हलचल पैदा करके रख दिया है।
और क्या कहा पीएम मोदी ने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 250वें सत्र की शुरुआत के मौके पर सोमवार को राज्यसभा में संबोधित करते हुए संसद को भारतीय लोकतंत्र की आत्मा करार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि राज्यसभा सेकेंड हाउस सेकेंड्री नहीं। सेकेंड हाउस को सेकेंड्री बनाने की कोशिश न करें। हम सहभागी बनकर देश को आगे ले जाने का काम करते हैं। राज्यसभा को सपोर्टिव हाउस बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हित को केन्द्रित रखना ही होगा। पीएम मोदी ने कहा कि बिना राज्य के विकास के देश विकास नहीं कर सकता है।
-
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान












Click it and Unblock the Notifications