Bihar Assembly Elections 2020: बोले PM मोदी- नए बिहार के लिए नीतीश ने निभाया अहम किरदार

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार में एलपीजी पाइपलाइन परियोजना के एक ब्‍लॉक और दो बॉटलिंग संयंत्रों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के चेहरे के रूप में समर्थन किया। उन्‍होंने इस दौरान कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने न्‍यू इंडिया और न्‍यू बिहार के लक्ष्‍य पूरे करने में अहम भूमिका निभाई है।

Narendra Modi

पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि पिछले कई साल से बिहार विकास के मामले में पीछे था। इसका कारण राजनीति समेत कुछ अन्‍य कारण थे। उन्‍होंने कहा कि एक ऐसा भी समय था जब बिहार में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और इंटरनेट कनेक्टिविटी पर चर्चा नहीं होती थी। बिहार ने कई समस्‍याएं झेली हैं। लेकिन नीतीश कुमार ने न्‍यू इंडिया और न्‍यू बिहार की लक्ष्‍य प्राप्ति के लिए अहम भूमिका निभाई है. उन्‍होंने यह भी कहा, 'बिहार को प्रगति के रास्‍ते पर आगे ले जाने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अहम जिम्मेदारी निभानी है। हमें बिहार में सुशासन सुनिश्चित करना चाहिए। पिछले 15 वर्ष में किए गए अच्छे काम जारी रहने चाहिए।'

पीएम मोदी ने कहा, 'कार्यक्रम की शुरुआत में मुझे एक दुखद खबर आपके साथ साझा करनी है। बिहार के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह हमारे बीच नहीं रहे हैं। मैं उनको नमन करता हूं। रघुवंश बाबू के जाने से बिहार और देश की राजनीति में शून्य पैदा हुआ है। मैं नीतीश जी से आग्रह करूंगा कि रघुवंश प्रसाद जी ने अपनी आखिरी चिट्ठी में जो भावना प्रकट की है उसको परिपूर्ण करने के लिए आप और हम मिलकर पूरा प्रयास करें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+