चीन से तनाव के बावजूद लद्दाख में निर्माण कार्य नहीं रोकेगा भारत, इसी साल पूरा होगा DSDBO रोड

चीन से तनाव के बावजूद इसी साल पूरा होगा DSDBO रोड

नई दिल्ली। चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में तनाव के बावजूद भारत यहां अपने निर्माण कार्य नहीं रोकेगा। बेहद अहम डीएसडीबीओ रोड को इसी साल पूरा किए जा सकता है। इसके अलावा आठ पुलों के निर्मार्ण काभी कार्य जारी रहेगा। सीमा सड़क संगठन (बीआरडीओ) दरबूक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी (डीएसडीबीओ) रोड जोकि 225 किमी लंबी है, उस पर काम कर रहा है। ये सड़क अक्साई चीन सीमातक कनेक्टिविटि तक पहुंच के लिए अहम है।

बहुत अहम है ये सड़क

बहुत अहम है ये सड़क

225 किमी लंबी डीएसडीबीओ रोड के बन जाने से लेह और दौलत बेग ओल्डी के बीच की दूरी महज छह घंटे में पूरी हो सकती है। दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी सड़क में कुल आठ पुल भी बनने हैं। आठ पुल सहित इस सड़क का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा कर लेने के लिए प्लाना बनाया जा रहा है। इसके लिए लेह में आठ जगहों पर झारखंड से मजदूर पहुंच चुके हैं।

काफी समय से चल रहा सड़क पर काम

काफी समय से चल रहा सड़क पर काम

इस सड़क का निर्माण करीब दो दशक से चल रहा है।श्योक नदी के पार के क्षेत्र के साथ गैलवान क्षेत्र में पैट्रोलिंग पॉइंट 14 को जोड़ने वाला पुल भी इस सड़क से जुड़ा हुआ है। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गतिरोध बना हुआ है।

 एक महीने से ज्यादा समय से चनाव

एक महीने से ज्यादा समय से चनाव

भारत और चीन के बीच एक महीने से ज्यादा समय से तनाव चल रहा है। विवाद मुख्य तौर पर लद्दाख के पैंगॉन्ग झील (कॉनक्लेव झील) और पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी के संवेदनशील इलाकों को लेकर है। भारत और चीन के सैनिक नियंत्रण रेखा पर चार संवेदनशील इलाकों में आमने-सामने हैं। भारत और चीन के बीच सीमा पर सैन्य तनातनी को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत भी हो रही है। कई दौर की बातचीत दोनों देशों के सेन्य अफसरों के बीच हो चुकी है।

ये भी पढ़िए- India-China: उत्‍तराखंड में चीन बॉर्डर पर आखिरी गांव तक जाने वाली सड़क पर काम शुरू, BRO के लिए हेलीकॉप्‍टर से पहुंची मशीनरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+