इंटरनेशनल उड़ानें शुरू करने पर बोले उड्डयन मंत्री, कई देशों ने अभी तक नहीं हटाई एंट्री से रोक
नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कोरोना महामारी के बाद फ्लाइट पर लगी रोक को अभी तक कई देशों ने नहीं हटाया है। इंटरनेशल फ्लाइट शुरू करने को लेकर मंगलवार को पुरी ने कहा कि उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार है लेकिन कुछ देशों में अभी तक भारतीयों के प्रवेश पर लगी पाबंदी नहीं हटी है। इन देशों की ओर से जो पाबंदियां लगाई है, उनके हटाए जाने के बाद सरकार फिर से उड़ानों को शुरू करने के लिए तैयार है।

मंगलवार को हरदीप पुरी ने ट्वीट कर लिखा, हम छह मई 2020 से वंदेभारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन कर रहे हैं। अभी भी खाड़ी के कुछ देशों सहित कुछ देशों ने अब तक भारतीयों के प्रवेश पर लगी रोक नहीं हटाई है। जब भी ये देश पाबंदी हटाएंगे हम इन देशों के लिए उड़ान शुरू करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि भारत में 23 मार्च से ही कोरोना वायरस महामारी के चलते नियमित अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं स्थगित हैं। घरेलू उड़ाने भी उस समय रोक की गई थीं। बाद में घरेलू उड़ाने शुरू कर दी गईं लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट अभी भी बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications