दिल्ली में सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे: मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश की राजधानी में सभी स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों को बंद रखने के फैसले को आगे बढ़ाया जा रहा है। दिल्ली में स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने के ऐलान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में आंशिक लॉकडाउन का भी ऐलान किया जा सकता है। 18 सितंबर को अपने पिछले आदेश में दिल्ली प्रशासन ने स्कूलों को 5 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला लिया था।

Recommended Video

    Coronavirus: Delhi में 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे School, Kejriwal Govt का फैसला | वनइंडिया हिंदी
    31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल

    31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में स्कूलों के बंद रखने की समयसीमा को आगे बढ़ाया जा रहा है। मैंने स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बाबत जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने 30 सितंबर को अनलॉक-5 की गाइडलाइन को जारी किया था। इसमे कहा गया है कि 15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से स्कूल, कोचिंग को खोला जा सकता है। इसके लिए संस्थानों की राय और हालात की समीक्षा की जा सकती है।

    यूपी में खुलेंगे स्कूल

    यूपी में खुलेंगे स्कूल

    वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने स्कूल-कॉलेज को 15 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से खोलने का फैसला लिया है। यूपी सरकार की गाइडलाइन के अनुसार यूपी में सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान 15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकेंगे। स्वैच्छिक रूप से क्लास में शामिल होने वाले बच्चों को दी जा सकती है अनुमति। पैरेंट्स की लिखित सहमति से बच्चे स्कूल जा सकते हैं। स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों को अलग से सावधानी गाइडलाइन जारी की जाएगी। ऑनलाइन शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए प्राथमिकता दी जाएगी।

    बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले

    बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले

    स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 75 हजार 829 नए केस सामने आए हैं, जबकि 940 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटे में नए कोरोना केस आने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने 65,49,373 हो गई है।जिनमें 9,37,625 ऐक्टिव केस हैं जबकि 55,09,967 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। आईसीएमआर का कहना है कि देश में 3 अक्टूबर तक कोविड-19 के कुल 7,89,92,534 टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 11,42,131 टेस्ट बीते 24 घंटे के दौरान किए गए हैं। बता दें कि अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत कोरोना से होने वाली मौतों में दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+