अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी किया स्मृति ईरानी का बचाव, कहा- राहुल जी के बयान में खुद को शामिल करता हूं
Kishori Lal Sharma Statement on Smriti Irani: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग नहीं करने की अपील की है। अमेठी से स्मृति को हराने वाले कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी इसपर अपनी सहमति जाहिर की है। किशोरी लाल शर्मा ने राहुल गाधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि कुछ लोग उनके नाम का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन, यह हमारे संस्कार नहीं हैं।
कांग्रेस एमपी किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि, राहुल गांधी जी मर्यादाओं का पालन करते हैं। उन्होंने सही बात की है और मैं भी खुद को उसी में शामिल करता हूं। कुछ लोग मेरे नाम से भी अपमानजनक टिप्पणी कर रहे थे, वह भी ठीक नहीं है। राजनीति में कोई हारता है, तो कोई जीतता है, किंतु हमारे यह संस्कार नहीं हैं कि किसी के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग करें और करना भी नहीं चाहिए। किशोरी लाल ने साथ में जोड़ा कि किसी भी राजनेता को इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

ज्ञात हो कि इस बार अमेठी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पराजित कर दिया है। इस जीत को राहुल गांधी की हार के बदले के तौर पर देखा जा रहा है। अमेठी में हार का सामना करने के बाद से ही स्मृति ईरानी पर लगातार बयानी हमले किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली स्थित अपने शासकीय बंगला को खाली किया, जिसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर उन पर व्यंग शुरू हो चुके हैं।
राहुल गांधी ने क्या कहा
अमेठी हार चुकी स्मृति ईरानी का कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बचाव किया है। उन्होंने कांग्रेस का समर्थन करने वालो से अपमानजनक भाषा इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि जीवन में हार-जीत लगी रहती है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वह स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता को लेकर अपमानजनक भाषा का उपयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें। राहुल ने लिखा कि लोगों को नीचा दिखाना और अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं।












Click it and Unblock the Notifications