Amethi Chunav Result 2024: अमेठी से स्मृति ईरानी की बुरी हार, कांग्रेस के किशोरी लाल लाखों वोट से जीते
Amethi Lok Sabha Chunav Result 2024: देश की 543 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इनमें से उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट सबसे हॉट सीटों में से एक है। अमेठी में कड़ा मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी और कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के बीच थी।
अमेठी लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी की भारी हार हुई है। स्मृति ईरानी 1 लाख 67 हजार वोटों से हारी हैं। वहीं कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा (KL Sharma) को प्रचंड जीत मिली है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024: सबसे बड़ी जीत, शाह से लेकर शिवराज तक, वो 10 सीटें जहां नेताओं की प्रचंड जीत
Amethi Lok Sabha Chunav Result 2024: स्मृति ईरानी VS किशोरी लाल शर्मा
- कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा एक लाख 67 हजार वोटों से जीते हैं। उन्हें 539228 (+ 167196) वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी को 372032 ( -167196) वोट मिले हैं।
- कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा एक लाख वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 389286 (+ 115128) वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी को 274158 ( -115128) वोट मिले हैं।
- कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा 47424 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी कई हजार वोटों से पीछे हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा: 46651 वोट
भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी: 14997 वोट
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav Result 2024: मोदी, राहुल, माधवी, कंगना...जानें 10 हॉट लोकसभा सीटों पर कौन आगे-कौन पीछे












Click it and Unblock the Notifications