अमेठी: स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। अमेठी में बीती रात स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान सुरेद्र सिंह बरौली गांव के प्रधान थे, जिन्हें अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि इस हत्या के पीछे किसका हाथ और किन बदमाशों ने उन्हे गोली मारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुरेंद्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। जिस तरह से हाल ही में चुनाव के नतीजे घोषित हुए हैं, उसके बाद अमेठी में इस घटना ने सनसनी मचा दी है।

murder

बदमाशों ने सुरेंद्र को उस वक्त गोली मारी जब वह अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी वक्त बदमाशों ने उनके उपर ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही सुरेंद्र सिंह के परिवार में मातम छा गया। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

बता दें कि स्मृति ईरानी के चुनाव प्रचार अभियान में सुरेंद्र सिंह ने काफी अहम भूमिका निभाई थी, उनका प्रभाव कई गांवों तक था। खुद स्मृति ईरानी ने अमेठी से जीत के बाद यहां के लोगों का ट्वीट करके शुक्रिया अदा किया था। घटना के सामने के बाद स्मृति ईरानी सुरेंद्र सिंह के परिजनों से मुलाकात करने के लिए लखनऊ जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+