Video: उइगर मुसलमानों का मुद्दा उठाने के बाद वायरल हुई टिक टॉक गर्ल ने अब CAA का किया विरोध
नई दिल्ली। चीन में उइगर मुसलमानों का मुद्दा उठाने वाली 17 साल की अमेरिकी टिक टॉक यूजर फिरोजा अजीज एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। फिरोजा अजीज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने भारत में लागू हुए नागरिकता संशोधन एक्ट की आलोचना की है। बता दें कि टिक टॉक पर फिरोजा ब्यूटी टिप्स के वीडियो बनाती हैं और उसी बीच दुनिया में चर्चित घटनाओं और वीवादों के बारे में अपनी राय रखती है। उइगर मुसलमानों का मुद्दा उठाने के बाद उनका टिकटॉक अकाउंट बंद कर दिया गया था।
Recommended Video

गौरतलब है कि भारत में सीएए लागू होने के बाद विभिन्न स्थानों पर इसका विरोध हुआ और कई जगह हिंसक प्रदर्शन भी हुए। इस घटना ने विश्वभर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है, कई देशों ने इसकी आलोचना की तो कई देशों ने मोदी सरकार का समर्थन किया है। अमेरिका में रहने वाली 17 साल की फिरोजा अजीज कई बार सामाजिक मुद्दों पर बोलने के चलते सुर्खियों में आती रही हैं। चीन में उइगर मुसलमानों का मुद्दा उठाने के बाद टिकटॉक ने उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया था हालांकि कुछ दिन बात उसे फिर से एक्टिव कर दिया गया।
हाल ही में फिरोजा अजीज का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है जिसमें वह सीएए पर बोलती सुनाई दे रही हैं। फिरोजा ने CAA के खिलाफ बात करते हुए कहा कि, मैं भारत में पास किए गए CAB बिल के बारे में भी बोलना चाहती हूं, जो मूल रूप से मुसलमानों को भारत में नागरिकता प्रदान करने से बाहर करता है। इतना ही नहीं भारतीय नागरिक होने के लिए मुसलमानों को दस्तावेज प्रमाण दिखाने की भी आवश्यकता है। फिरोजा ने आगे कहा कि यह गलत और यह अनैतिक है। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है क्योंकि यह विधेयक कथित रूप से एक ऐसे बिल के रूप में कार्य करता है जो शरण देने वालों और उन लोगों को मंजूरी देता है जिन्हें इसकी आवश्यकता है, लेकिन धर्म पर पूरी तरह से इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बाहर करना गलत है।
-
Dubai Gold Rate Today: दुबई vs भारत, 15 मार्च 2026 को कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सोना? -
LPG Booking: फोन कॉल से बुक नहीं हो रहा सिलेंडर? घबराएं नहीं, इन स्मार्ट तरीकों से मिनटों में करें रिफिल बुक -
बिहार में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति सामान्य -
Dubai Gold Rate Today: दुबई से सोना लाना हुआ सस्ता! जानें 13 मार्च का ताजा भाव, कितनी होगी बचत? -
Israel Iran War: क्या संकट के बीच भारत में सस्ता होगा Petrol-Diesel? क्या है समुद्र पर तैरता हुआ ऑयल मार्केट? -
LPG shortage: 'नहीं होगी घरेलू सप्लाई में कमी', गैस सिलेंडर को लेकर मचे हाहकार के बीच सरकार का बड़ा बयान -
Mumbai LPG Crisis Ground Report: '15 दिनों की वेटिंग-बच्चे भूखे...धूप में भटक रहे हैं', कतारों में मुंबईवासी -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक












Click it and Unblock the Notifications