संयुक्त अभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना के जवानों ने बजाई 'जन-गण-मन' की धुन, लोगों का दिल जीत रहा है ये वीडियो

Recommended Video

    US Army Band ने India के National Anthem की बजाई धुन| वनइंडिया हिंदी

    दिल्लीः युद्ध अभ्यास के समापन दिवस पर अमेरिकी सैनिकों के बैंड ने भारतीय राष्ट्रगान को गाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बायरल हो रहा है। दिल जीत लेने वाले इस वीडियो को लोग खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। अमेरिकी सेना के जवानों का बैंड यहां भारत के राष्ट्रगान ' जन-गण-मन ' की धुन बजा रहे हैं। इस बैंड में महिला-पुरुष दोनों ही सदस्य शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के द्वारा इसका वीडियो जारी किया गया।

    american army band playing indian national anthem during war practice in washington dc

    बता दें कि भारतीय सेना और अमेरिकी सेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के नजदीक ज्वॉइंट बेस लुईस मैककॉर्ड में 5 सितंबर से 16 सितंबर तक चला। युद्ध अभ्यास के दौरान भारतीय सेना के एक दस्ते ने अपना कौशल का प्रदर्शन अमेरिकी सैनिकों के साथ किया।

    इस दौरान भारतीय और अमेरिकी सैनिक असम रेजिमेंट के मार्चिंग गीत बदलूराम का बदल पर झूमते हुए नजर आए। इस साझा सैन्य अभ्यास में कई अलग-अलग तरह की गतिविधियां की गईं ताकि एक-दूसरे के युद्ध प्रक्रियाओं को समझ सकें। यह युद्ध अभ्यास 18 सितंबर को समाप्त हुआ। बता दें कि यह भारत और अमेरिका के बीत सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग रहा। भारत और अमेरिका के बीच वैक्लिपक रूप से आयोजित संयुक्त अभ्यास का यह 15वां संस्करण है।

    यह भी पढ़ेंः लड़ाकू विमान 'तेजस' में राजनाथ सिंह ने भरी उड़ान, ऐसा करने वाले पहले रक्षा मंत्री, देखें Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+