Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिकी एक्टर ने ट्वीट किया गायत्री मंत्र, फीमेल फैन बोलीं- मां आपका दामाद मिल गया

नई दिल्ली। आपको याद होगा एक बार अमेरिकी सिंगर लेडी गागा ने अपनी ट्विटर अकाउंट पर संस्कृत का मंत्र पोस्ट करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। लेडी गागा के उस ट्वीट की न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी काभी तारीफ हुई थी और वह पोस्ट वायरल हो गया था। कुछ ऐसा ही एक मामला फिर देखने को मिला है जब अमेरिका के एक एक्टर ने सोशल मीडिया पर गायत्री मंत्र लिखकर पोस्ट किया। एक्टर का ट्वीट अब वायरल हो गया है और भारत में इसकी काफी चर्चा हो रही है।

दी हैं कई हिट फिल्में

दी हैं कई हिट फिल्में

बता दें, गायत्री मंत्र ट्वीट करने वाले एक्टर का नाम नोआह सेंटीनो है, हॉलीवुड अभिनेता नोआह सेंटीनो ने 'द परफेक्ट डेट', 'द डायरी' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। नोआह ने वर्ष 2009 में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी और देखते ही देखते उनकी लोकप्रियता विश्वस्तर पर पहुंच गई। भारत में भी नोआह के काफी प्रशंसक हैं इनमें सबसे बड़ी संख्या महिलाओं की है। मालूम हो कि, जब लेडी गागा ने संस्कृत में मंत्र ट्वीट किया था तो उसके पीछे उनका भारतीय सिंगर बप्पी लहरी के साथ होने वाला कॉन्सर्ट था। इसी कार्यक्रम के प्रमोशन के लिए उन्होंने ट्वीट किया था।

इसलिए ट्वीट किया गायत्री मंत्र

इसलिए ट्वीट किया गायत्री मंत्र

नोआह सेंटीनो के गायत्री मंत्र ट्वीट करने के पीछे भी पहले यही आशंका जताई जा रही थी कि वह भारत में अपनी कोई फिल्म प्रमोट करने के लिए भारतीय यूजर्स का ध्यान खींचना चाहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, नोआह ने एक ट्वीट के जवाब में गायत्री मंत्र को शेयर किया है। बता दें, गायत्री महामंत्र वेदों का एक महत्त्वपूर्ण मंत्र है जिसकी महत्ता ॐ के लगभग बराबर मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र के उच्चारण और इसे समझने से ईश्वर की प्राप्ति होती है। नोआह सेंटीनो शायद इस मंत्र का अर्थ जानते हैं इसलिए उन्होंने नकारात्मक ट्वीट के जवाब में मंत्र लिखा।

भारत में वायरल हुआ नोआह सेंटीनो

नोआह सेंटीनो का ट्वीट भारतीयों के दिलों को छू गया और कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। नोआह के गायत्री मंत्र ट्वीट करने से लेकर खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 4 हजार से ज्यादा लाइक और 592 हार रीट्वीट किया जा चुका है। उनके इस ट्वीट ने खासतौर पर युवतियों का ध्यान खींचा है। एक महिला फैन ने लिखा कि, मां मैंने आपका दामाद ढूंढ लिया है। बता दें, भारत में नोआह सेंटीनो के काफी फैन है और उनको ट्विटर पर फॉलो करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+