'हाथों में हथकड़ी, पैरों में जंजीरें बंधी थीं', अमेरिका से भारत लौटे जसपाल सिंह ने सुनाई दर्द भरी दास्तां
Punjab News: अमेरिका से 104 अवैध भारतीयों को वापस भेज दिया गया है। बुधवार 5 फरवरी को अमेरिका का मिलिट्री प्लेन C-17 अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। यह सभी डंकी रूट से अमेरिका (US) पहुंचे थे। इसके लिए इन्होंने 40 से 50 लाख तक खर्च किए थे। वहीं, अब वापस भेजे गए लोगों में गुरदासपुर जिले के हरदोरवाल गांव रहने 36 वर्षीय जसपाल सिंह भी शामिल है।
झुकी हुई निगाहों के साथ भारत वापस पहुंचे जसपाल सिंह ने बताया कि उनके हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीरें डाली गईं थीं। उन्होंने बताया कि जब प्लेन अमृतसर पहुंचा तो उनकी जंजीरें खोली गई। पीटीआई की खबर के मुताबिक, जसपाल सिंह की गुरुदासपुर से अमेरिका गमन की कहानी पूरी दास्तां सुनाई।

वैसे तो अमेरिका तक दिल्ली से विमान से पहुंचने में 25-30 घंटे लगते हैं। लेकिन, जसपाल सिंह को अमेरिका तक पहुंचने में 4400 घंटे लगे यानी की 6 महीने लगे। जसपाल ने बताया कि 24 जनवरी को वह अमेरिका पहुंचा, लेकिन यहां सीमा गश्ती दल ने पकड़ लिया और 11 दिनों तक हिरासत में रखा, उसके बाद उन्हें निर्वासित कर दिया गया।
हालांकि, जसपाल को नहीं पहले नहीं पता था कि उन्हें भारत वापस भेजा जा रहा है। उन्हें लगा कि शायद किसी और कैंप में ले जाया जा रहा है। बाद में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें भारत ले जाया जा रहा है। जसपाल सिंह ने बताया कि एक ट्रैवल एजेंट ने उन्हें धोखा दिया था। एजेंट ने उन्हें कानूनी तरीके से अमेरिका भेजने का वादा किया था।
जसपाल ने बताया कि मैंने एजेंट से कहा था कि वह मुझे सही वीजा मिलने के बाद ही अमेरिका भेजे। लेकिन एजेंट ने उसे धोखा दिया। एजेंट के साथ 30 लाख रुपये में सौदा हुआ था। खबर के मुताबिक, जसपाल ने बताया कि वह पिछले साल जुलाई में हवाई जहाज से ब्राजील पहुंचा था। उसे वादा किया गया था कि अगला सफर अमेरिका तक भी हवाई जहाज से होगा।
लेकिन एजेंट के धोखे बाद उसे गैरकानूनी तरीके से सीमा पार करनी पड़ी। ब्राजील में छह महीने रहने के बाद, उसने अमेरिका की सीमा पार की। लेकिन अमेरिकी बॉर्डर पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 11 दिन तक हिरासत में रखा गया और फिर वापस भारत भेज दिया गया।
भविष्य के सपने हुए चकनाचूर
जसपाल ने कहा कि वह वापस आने से बहुत निराश है। बहुत सारा पैसा खर्च हो गया। पैसा उधार लिया गया था। उसने कहा कि ये सरकारों के मुद्दे हैं। जब हम काम के लिए विदेश जाते हैं, तो हमारे परिवार के बेहतर भविष्य के लिए बड़े सपने होते हैं। अब वो सपने चकनाचूर हो गए हैं।
कांग्रेस ने मोदी सरकार से किया सवाल?
वहीं, अब इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मोदी सरकार से सवाल किया है। कहा कि भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगाकर वापस भेजना शर्मनाक है। इस दौरान उन्होंने 2013 में यूपीए सरकार के समय हुई एक घटना का जिक्र किया। उस समय भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े को अमेरिका में हथकड़ी लगाई गई थी और उनकी तलाशी ली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications