अमीषा पटेल ने ट्विटर पर शेयर की स्टाइलिश फोटो, आने लगे ऐसे कमेंट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। 'गदर' जैसी दमदार फिल्म करने वालीं अमीषा को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। अमीषा भले ही फिल्मों में उतनी एक्टिव न हों, लेकिन अपने सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं।

Ameesha Patel

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। 'गदर' जैसी दमदार फिल्म करने वालीं अमीषा को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। अमीषा भले ही फिल्मों में उतनी एक्टिव न हों, लेकिन अपने सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं। अमीषा आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के लिए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। ऐसी एक और तस्वीर के कारण वो चर्चा में आ गई हैं।

अमीषा पटेल ने शेयर किया स्टाइलिश लुक

अमीषा पटेल ने शेयर किया स्टाइलिश लुक

अमीषा पटेल ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। काले और सफेद रंग की इस स्ट्राइप्स वाली ड्रेस में अमीषा काफी स्टाइलिश लग रहीं थीं। डीप नेकलाइन इस ड्रेस के साथ अमीषा ने काला चश्मा लगाया हुआ था और लाल रंग का बैग लिया था।

फैंस के खूब कमेंट्स

अमीषा पटेल की इस फोटो पर फैेंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने उनकी फोटो को स्टनिंग कहा, तो किसी ने लिखा कि वो इस ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। अमीषा ट्विटर पर काफी पॉप्यूलर हैं। उनके इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर 38 लाख फॉलोअर्स हैं।

कई हिट फिल्में हैं अमीषा के नाम

कई हिट फिल्में हैं अमीषा के नाम

अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरुआत ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की थी। इसके बाद तेलुगू में बदरी और फिर 2001 में आई 'गदर: एक प्रेम कथा' भी सुपरहिट रही थी। 'गदर: एक प्रेम कथा' सिर्फ उस साल की ही नहीं, बल्कि दशक की सबसे हिट फिल्मों में शुमार है। अमीषा जल्द ही 'भैय्याजी सुपरहिट' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में भी उनके साथ सनी देओल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+