सामने आये सिद्धार्थ कहा, शीना मेरी बेटी लेकिन इंद्राणी बीवी नहीं लिव इन पार्टनर
मुंबई। शीना बोरा केस रिश्तों के भंवर में इस कदर उलझा हुआ है जिसे देखकर हर कोई हैरान-परेशान है, इस केस में हर दिन एक नई कहानी सुनने को मिलती है। आज इस अंक में सामने आये हैं सिद्धार्थ दास जिन्होंने दावा किया है कि वो शीना और मिखाइल के पिता हैं। अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ पर सिद्धार्थ ने कहा कि वो और इंद्राणी लिव-इन रिलेशन में थे और उन्होंने शादी नहीं की थी लेकिन उनका रिलेशनशिप केवल तीन साल तक ही रहा, साल 1989 के बाद से उनकी और इंद्राणी की मुलाकात नहीं हुई है।
हो सकता है पैसे के लिए इंद्राणी ने शीना को मारा हो..
सिद्धार्थ दास ने कहा कि अगर इंद्राणी ने शीना को मारा है तो उसे उसकी सजा मिलनी चाहिए, उन्होंने कहा कि वो बहुत मनी माइंडेड महिला थी इसलिए उसकी मेरी पटी नहीं और हम अलग हो गये, हो सकता है पैसे के लिए इंद्राणी ने शीना को मारा हो।
इंद्राणी बीवी नहीं लिव इन पार्टनर
इंद्राणी से मेरी शादी हुई नहीं थी इसलिए मैं बच्चों को अपने पास रख नहीं पाया। वो बच्चों को लेकर कहां गई मुझे पता नहीं, मेरी शीना से बात तब हुई जब वो दसवीं में पढती थी और मुझे मालूम नहीं है कि इंद्राणी उसे अपनी बहन बताती थी।
लेकिन उसे अपनी बेटी को साबित करने के लिए मैं डीएनए टेस्ट के लिए भी तैयार हूं.. इस हाईप्रोफाइल कहानी के और भी चौंकाने वाले पहलू हैं जिन्हें जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

मैं डीएनए टेस्ट भी करवा सकता हूं
सिद्धार्थ ने अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत में कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो मैं डीएनए टेस्ट भी करवा सकता हूं।

मिडिल क्लास फैमिली
सिद्धार्थ ने कहा कि वो एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं और बांग्लादेश नहीं भागे हैं।

जिंदा है शीना
तो वहीं इंद्राणी मुखर्जी अभी भी अपनी बात पर कायम है कि शीना मरी नहीं हैं और वो अमेरिका में रह रही है।

नफरत करती है शीना
इंद्राणी ने कहा कि राहुल के ब्रेकअप के बाद उसने यूएस में दूसरी शादी कर ली और वो मुझसे नफरत करती है इसलिए सामने नहीं आ रही है।

संजीव खन्ना
पुलिस के मुताबिक, इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना ने हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications