दलित नेता ने कहा- गीता को फाड़कर कूड़ेदान में फेंकना चाहिए

दलित नेता ने एक कार्यक्रम में सारे बयान दिए जिसा वीडियो वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कह रहा है कि गीता को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए।

मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विजय मानकर ने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही है।

विजय मानकर से जुड़ा यह वीडियो फेसबुक पर अली शोहराब नाम के शख्स के फेसबुक पेज पर मौजूद है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ऊपर ज्यादा लोह देख चुके हैं।

ambedkarite party of india leader said throw geeta in dustbin

विजय ने कहा...

वीडियो में विजय कह रहे हैं कि जो गीता युद्ध और हिंसा को धर्म बताती है उसे कचरे के डिब्बे में फेंक देना चाहिए। हालांकि यह वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं है।

वीडियो में विजय कह रह हैं 'मैं आज इस मंच से कहता हूं कि गीता को कचरे के डिब्बे में फेंक देना चाहिए। जो गीता कहती है कि मैंने वर्ण व्यवस्था बनाए , गीता कहती है कि ब्राह्मण श्रेष्ठ होते हैं हमें ब्राह्मणों की पूजा करनी चाहिए। गीता महिलाओं को कनिष्ठ मानती है, हिंसा और युद्ध को धर्म बताती है।

समता को नकारती है गीता

विजय ने कहा है कि 'गीता समता को नकारती है, इंसानियत और स्त्री पुरुष में समानता को नकारती है। जो गीता हिंसा को धर्म बताती है उसे इस देश का राष्ट्रीय ग्रंथ तो क्या दुनिया के किसी भी ग्रंथ की पंक्ति में बैठने के लायक भी नहीं है।'

बता दें कि मानकर जिस पार्टी के अध्यक्ष हैं यह 2013 में स्थापित की गई थी। वनइंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+